मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अभी भी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हैं। बीते दिनों जिम में वर्कआउट करते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, तब से वह अस्पताल में भर्ती हैं। इसके पहले भी कुछ फिल्मी कलाकारों और जानी-मानी शख्सियतों को वर्कआउट करते समय दिल का दौरा पड़ने का मामला सामने आ चुका है, जिसके कारण काफी यंग एज में कई लोगों ने अपनी जान गवां दी। ऐसे में जिम करने को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं, एक सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या जिम में वर्कआउट करने से हृदय से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं या इसकी कुछ और वजह है? इस सवाल का जवाब तलाशने के लिए हमने मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट के सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर तिलक सुवर्णा (Dr Tilak Suvarna, Senior Interventional Cardiologist, Asian Heart Institute, Mumbai) से बात की, जिसके बारे में उन्होंने विस्तार से जानकारी दी है।
जिम में वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक से कैसे बचें?
डॉक्टर तिलक के मुताबिक अगर आप जिम में वर्कआउट करते हैं तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए उन्होंने बताया है कि जिम में वर्कआउट करने और अपने हृदय की रक्षा करने के लिए क्या करना चाहिए?
अगर आपकी उम्र 50 वर्ष से अधिक है और आप जिम जाना शुरु कर रहे हैं तो बेहतर होगा कि आप सबसे पहले किसी कार्डियोलॉजिस्ट से अपनी जांच करवाएं या स्ट्रेस टेस्ट करवाएं।
अगर आपको वर्कआउट करते समय सीने में दर्द है या सांस लेने में तकलीफ या हल्का सिर दर्द महसूस होता है तो आपको रुक कर अपनी फिजिशियन को दिखाना चाहिए। चिकित्सक की सलाह पर ही वर्कआउट स्टार्ट करना चाहिए।
डॉक्टर तिलक कहते हैं कि किसी भी तरह के व्यायाम को बहुत अधिक करने से बचना चाहिए। हार्ट अटैक के खतरे को कम करने के लिए मॉडरेट एक्सरसाइज काफी अच्छा है। संतुलित तरीके से वर्कआउट करना चाहिए।
वर्कआउट के दौरान खुद को सही तरीके से हाइड्रेट रखें और भरपेट जिम जाने से बचना चाहिए।
(Inputs By: Dr Tilak Suvarna, Senior Interventional Cardiologist, Asian Heart Institute, Mumbai)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.