महाराष्ट्र में 10 गुना तक बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले! फ्लू से बचने के लिए इन लोगों को करने होंगे ये 5 काम

इस साल 12 अगस्त तक ही महाराष्ट्र में स्वाइन फ्लू के कुल 1,449 मामले सामने आ चुके हैं और पुणे, कोल्हापुर व नासिक में रहने वाले 43 लोगों की मौत हो चुकी है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : August 22, 2022 1:47 PM IST

महाराष्ट्र में इस साल स्वाइन फ्लू के मामलों में बीते कुछ वर्षों की तुलना में भारी उछाल सामने आया है। राज्य में जहां साल 2020 में तीन मौत के साथ स्वाइन फ्लू के 129 मामले सामने आए थे वहीं 2021 में संक्रमण के कुल 387 मामले और दो लोगों की मौत हुई थी। बता दें कि इस साल 12 अगस्त तक ही राज्य में स्वाइन फ्लू के कुल 1,449 मामले सामने आ चुके हैं और पुणे, कोल्हापुर व नासिक में रहने वाले 43 लोगों की मौत हो चुकी है।

क्यों बढ़ें इसे बार मामले

ऐसा बताया जा रहा है इन्फ्लूएंजा वायरस और उससे जुड़ी बीमारियां मानसून के दौरान अपने चरम पर होती हैं। इस साल मामलों के बढ़ने के पीछे 3 कारकों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा हैः

1-पहला यह कि 2020 के बाद से किसी भी प्रकार का लॉकडाउन नहीं लगाया गया है।

2-दूसरा यह कि ऐसा हो सकता है कोविड -19 की वजह से लोग पहले के मुकाबले ज्यादा सजग हो गए हैं और परेशानी होने पर सीधा डॉक्टरों को दिखा रहे हैं।

3-तीसरा यह है कि अब पहले के मुकाबले नासॉफिरिन्जियल स्वैब और जांच ​​​​किट आसानी से उपलब्ध हो जाती है, जिससे टेस्टिंग में इजाफा हुआ है।

इसके अलावा ये भी संभव है कि मामलों में वास्तिव रूप से बढ़ोत्तरी हुई है और इस साल कुल मामलों में भारी वृद्धि हो रही है।

स्वाइन फ्लू के लक्षण

फ्लू के लक्षण एक समान होने के कारण इसकी पहचान कर पाना मुश्किल हो सकता है। इसके लक्षणों में शामिल हैः

1-बुखार

2-नाक बंद होना

3-सिरदर्द

4-गले में खराश

5-मांसपेशियों में दर्द

6-खांसी

7-कुछ मामलों में लोगों को दस्त भी लगते हैं।

किन लोगों को ज्यादा खतरा

कोविड की ही तरह इंफ्लूएंजा भी उन लोगों के लिए गंभीर हो सकता है, जो लोग कमजोर इम्यूनिटी का शिकार होते हैं। इन लोगों में शामिल हैं, बुजुर्ग, वे लोग, जो इम्यूनिटी को कमजोर करने वाली बीमारियों और दवाओं पर निर्भर होते हैं। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं और वे लोग, जो एक साथ कई बीमारियों का शिकार होते हैं उन लोगों को इस बीमारी का खतरा ज्यादा होता है।

कैसे करें बचाव

वे लोग, जो ऊपर दी गई परेशानियों का शिकार हैं, उन्हें खुद को सुरक्षित रखने के लिए ये उपाय करने चाहिए।

1-भीड़भाड़ और ऐसे स्थान, जो बंद होते हैं या फिर जहां खुली हवा नहीं आती हो, वहां जाने से बचें।

2-जब भी चार दीवारी में रहें और आस-पास लोग हों उस जगह मास्क लगाना न भूलें।

3-फ्लू वैक्सीन आपको सुरक्षा प्रदान कर सकती है इसलिए अगर आपने वैक्सीन नहीं ली है तो लगवा लें।

4-बार-बार हाथ धोएं और बीमार होने पर खुद को अलग कर लें।

5-डॉक्टरों की सलाह पर Oseltamivir लेना शुरू कर दें, जो कि बीमारी की गंभीरता और अवधि दोनों को कम कर सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source