प्री-डायबिटीज़ में भी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना है ज़रूरी, फॉलो करें ये आयुर्वेदिक टिप्स !

आयुर्वेद में प्री-डायबिटीक स्टेज पर ज़्यादा से ज़्यादा तीन बार खाना खाने की सलाह दी जाती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 17, 2018 1:26 PM IST

डायबिटीज़ हाई ब्लड शुगर लेवल के बाद दिखने वाला परिणाम है और हम में से ज़्यादातर लोगों को इस  समस्या के बारे में जानकारी है। लेकिन डायबिटीज़ से पहले के स्टेज़ेस के बारे में क्या आपको सही जानकारी है, डायबिटीज़ से पहले का स्तर यानि प्री-डायबिटिक क्या है और इसे डायबिटीज़ में बदलने से रोकने के लिए क्या करना चाहिए, यही सब हम बता रहे हैं इस आर्टिकल में। श्री श्री आयुर्वेदा, आर्ट ऑफ लिविंग की फाउंडर-डायरेक्टर निशा मनिकंटन ने बतायीं कुछ बातें  जो प्री-डायबिटिक स्तर के लोगों के लिए जानना आवश्यक है।

डायबिटीज़ को नियंत्रित करने के लिए जो बात सबसे ज़रूरी है वह यही है कि आप इस बात को समझ सकें कि आपको कब और क्या खाना चाहिए। आयुर्वेद में हमें ‘द्विकाल भोजनम’ की सलाह दी जाती है, जिसका मतलब है कि हमें दिन में दो बार खाना खाना चाहिए। जबकि प्री-डायबिटीक स्टेज पर ज़्यादा से ज़्यादा तीन बार खाना खाना चाहिए। जब आप एक दिन में कई बार खाना खाते हैं तो आपका शरीर बहुत अधिक इंसुलिन उत्पन्न करता है और आपका शरीर इंसुलिन की इतनी बड़ी मात्रा को खपा नहीं पाता। इस स्थिति को इंसुलिन रेजिस्टेंस कहते हैं। खाने-पीने से जुड़े नियमों का पालन ना करना भी डायबिटीज़ मेलिटस की समस्या का कारण बनता है।

आपके रक्त में ग्लूकोज़ के स्तर को बढ़ने से रोकने के लिए आप इन आयुर्वेदिक टिप्स की मदद ले सकते हैं-

  • ब्लड ग्लूकोज़ के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए जो बात सबसे ज़्यादा ज़रूरी है वह है सही डायट और खान-पान से जुड़े नियम। आप दिन में आप कम से कम 3 बार मुख्य भोजन करें और 2  भोजनों के बीच हल्की-फुल्की चीज़ें या 2 बार स्नैक्स खाएं। जब आपको दो भोजन के बीच भूख लगे तो आप नारियल पानी या छास जैसी चीज़ें पी सकते हैं।
  • अपने भोजन का समय निश्चित रखें और रोज़ उसी वक़्त खाना खाएं।  एक ही समय पर खाना या स्नैक्स खाने से भी काफी मदद होती है। इसलिए अपने खाने-पीने के समय का ईमानदारी से पालन करें।
  • अपने भोजन में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और ढेर सारी हरी सब्ज़ियां शामिल करें। हर दिन भोजन में एक निश्चित मात्रा में ही कार्बोहाइड्रेट लें।
  • देर हो जाने पर या भूख ना लगने की वजह से कई बार हम खाना नहीं खाते। ऐसा ना करें। थोड़ा ही खाना खाएं पर अपने भोजन ज़रुर करें।  यह आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से रोकेगा।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source