... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : August 22, 2018 4:19 PM IST
Image credits by: Guidelines for diabetics during Diwali. © Shutterstock
बेतरतीब लाइफस्टाइल के कारण आज बड़ों के साथ-साथ बच्चे भी डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज यानी शुगर की बीमारी। इस बीमारी पर काबू न पाया जाए, तो यह कई अन्य बीमारियों का भी कारण बन सकती है। एक बार यह बीमारी हो जाए तो जिंदगी भर के लिए खानपान और दवाओं के सेवन पर खास ध्यान देना होता है।
हालांकि, आप नियमित रूप से योग करके भी इस बीमारी को कंट्रोल में रखे सकते हैं। कुछ योगासन ऐसे हैं, जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में काफी मदद करते हैं। हालांकि, किसी भी योग का अभ्यास करने से पहले किसी योग विशेषज्ञ से जरूर संपर्क कर लें।
प्राणायाम
इस योग को करने से रक्त संचार दुरुस्त रहता है। रोजाना अगर इस योग को किया जाए तो काफी हद तक डायबिटीज को कंट्रोल में किया जाता है।
सेतुबंधासन
यह योग डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। यह न सिर्फ ब्लडप्रेशर कंट्रोल करता है, बल्कि मन को शांति और सुकून भी देता है।
बलासन
डायबिटीज को जड़ से समाप्त करने वाला यह आसन बच्चों की मुद्रा नाम से भी जाना जाता है। इस योग को करने से तनाव और थकान दूर हो जाती है।
वज्रासन
इस योग को करना काफी आसान है। रोजाना अगर इस योग को किया जाए तो काफी हद तक डायबिटीज को कंट्रोल में किया जाता है।
धनुरासन
जिन्हें लंबे समय से डायबिटीज की शिकायत हो, उनके लिए यह आसन कारगर है। इसके अलावा इससे पीठ और रीढ़ की बहुत अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है।
चित्रस्रोत : Shutterstock.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.