
... Read More
आलू के छिलकों में भी छिपे हैं कई फायदे।
आलू की सब्जी बनाते समय अक्सर आप आलू के छिलकों को फेंक देती हैं, लेकिन ऐसा अब से ना करें, क्योंकि इसके छिलकों में सेहत के कई राज छिपे हैं। आलू के छिलकों में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जिसकी जानकारी आमतौर पर लोगों को नहीं होती है। ये छिलके इतने फायदेमंद होते हैं कि आप कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। जानें, आलू के छिलकों से होने वाले सेहत लाभ (Potato Peels Benefits) के बारे में...
कुछ लोग इसलिए भी आलू खाने से बचते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि आलू खाने से वजन बढ़ने लगता है, पर ऐसा इसके छिलकों के साथ नहीं है। छिलकों में फैट, कोलेस्ट्रॉल और सोडियम की मात्रा काफी कम होती है, जिससे आपका वजन नहीं बढ़ता है। वेट लॉस डायट प्लान (Weight loss diet plan) में आप इसे जरूर शामिल करें। आप इसे अच्छी तरह से साफ करके रोस्ट करके खाएं या फिर आलू को बिना छीले ही इस्तेमाल करें।
इस छिलके में अधिक मात्रा में फाइबर होता है, जो पॉलीफेनॉल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और ग्लाकोएल्कलॉइड्स के साथ मिलकर शरीर में मौजूद कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। तो आप चाहते हैं कि आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल कम रहे, तो आलू की सब्जी बिना छीले ही बनाकर खाएं।
Barley Water Benefits: जौ का पानी पिएं 20 दिन में हो जाएगा पेट अंदर, जानें अन्य फायदे
इसमें पोटैशियम होने के कारण दिल की बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है। दरअसल, पोटैशियम दिल को हेल्दी रखने और ब्लड प्रेशर को कम रखने में मदद करता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी ऐसिड भी होता है, जो दिल को हेल्दी (Potato Peels Benefits) रखने के लिए एक जरूरी तत्व है।
आलू में फाइबर होने के साथ ही कुछ ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखते हैं। इस छिलके को डाइट में शामिल करने से टाइप 2 डायबीटिज से आप बचे रहते हैं।