Post Covid Symptoms: रिकवरी के 1 साल बाद भी दिख रहे हैं पोस्ट कोविड के लक्षण, मरीजों को हो रही हैं ये परेशानियां

एक नयी रिपोर्ट में कुछ ऐसे केसेस के बारे में भी बताया गया जहां,  2-2 फॉलोअप करने के बाद इन मरीज़ों में संक्रमण से उबरने के 1 बाद भी कोविड-19 संक्रमण के एक से दो  लक्षण ज़रूर देखने को मिले। (Post Covid Symptoms in Hindi)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 2, 2021 12:59 PM IST

Post Covid Symptoms: कोरोना वायरस संक्रमण  (Covid-19 Infection)से रिकवर होने के बाद भी मरीज़ों को इससे राहत मिलती नहीं दिख रही है। कुछ लोगों को 2 बार तो किसी-किसी मरीज को अस्पताल में 3 बार भर्ती होने की भी नौबत आ रही है। हाल ही में देशभर के विभन्न अस्पतालों में दर्ज़ किए गए पोस्ट कोविड लक्षण वाले मरीजों का अध्ययन किया गया। इस अध्ययन के डेटा को सार्वजनिक भी किया गया। (Post Covid Symptoms in Hindi)

12 महीने बाद भी दिख रहे हैं कोविड-19 संक्रमण के लक्षण

राजधानी दिल्ली (Delhi) के मैक्स हॉस्पिटल (Max Hospitals) की 5 शाखाओं में ही पोस्ट कोविड के कई मामले सामने आए। गौरतलब है कि देश में यह इस तरह की पहली रिपोर्ट है। पहली बार सामने आयी इस  रिपोर्ट में  पोस्ट कोविड समस्या से जुड़ी जानकारियां दी गयीं। इस रिपोर्ट में कुछ ऐसे केसेस के बारे में भी बताया गया, जहां,  2-2 फॉलोअप करने के बाद इन मरीज़ों में संक्रमण से उबरने के 1 बाद भी कोविड-19 संक्रमण के एक से दो  लक्षण (Symptoms of Covid-19 infection) ज़रूर देखने को मिले।

पोस्ट कोविड-19 लक्षणों पर ज़्यादा रिसर्च की ज़रूरत

इन मामलों के आधार पर डॉक्टरों ने आशंका जतायी है कि कोविड संक्रमण से रिकवर होने के 12 महीनों बाद भी लोगों में कोविड संक्रमण दिखायी दे सकते हैं। हालांकि, डॉक्टरों ने यह भी कहा कि, इस दिशा  में अभी और अध्ययन करने की आवश्यकता है।

इस अध्ययन के परिणाम मेडिकल जर्नल मेडरेक्सिव में प्रकाशित किए गए।अध्ययन के दौरान अप्रैल 2020 से अगस्त 2020 की अवधि में कोविड संक्रमण की चपेट में आने वाले लोगों की केस स्टडी की गयी जिसमें, पाया गया।

  • कोरोना संक्रमण से रिकवरी के महीनेभर बाद 40.3 प्रतिशत लोगों में कोविड संक्रमण के लक्षण मिले।
  • वहीं, 9-12 महीने के बाद 39.9 प्रतिशत रोगियों में कम से कम एक लक्षण ज़रूर दिखायी दिया।

केरल में भी मिले पोस्ट कोविड लक्षण वाले मरीज

दक्षिणी राज्य केरल (Kerala) में भी पोस्ट कोविड-19 क़म्प्लिकेशन्स के मामले देखने को मिले। केरल के राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार, राज्य में पोस्ट कोविड लक्षण के कई मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इन मरीज़ों में जहां कई प्रकार की शारीरिक परेशानियां हो रही हैं। वहीं, कुछ लोगों में साइकोलॉजिकल समस्याएं भी दिखीं। अक्टूबर 2020 और जून 2021 के दौरान सामने आए पोस्ट कोविड के कुछ 2,142 मामलों में से कुल 98 लोगों में पोस्ट कोविड साइकोलॉजिकल लक्षण (psychological symptoms ) दिखायी दिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source