Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Oral Health And Heart Disease: कुछ लोग अपने दांतों और मुंह के अंदर की साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखते, इसीलिए, उनकी सांसों से बदबू आती है। इन सबकी वजह से उनके आसपास के लोगों को परेशानी हो सकती है। वहीं, मुंह की इस गंदगी की वजह से हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ सकता है। दांतो में पाए जाने वाले बैक्टीरिया की वजह से हार्ट अटैक का भी खतरा बढ़ जाता है। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के पल्मोनरी एवं क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के प्रमुख प्रोफेसर (डॉक्टर) वेद प्रकाश ने बताया कि दांतो के बैक्टेरिया लार के जरिए हार्ट तक पहुंचते हैं और हार्ट के अंदर इन्फेक्शन पैदा कर देते हैं। अगर समय रहते इसका ध्यान नहीं दिया जाए तो परेशानियां बढ़ सकती हैं।
उन्होंने बताया कि अधिकतर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, जो हार्ट से संबंधित बीमारियों का कारण बन सकता है। यदि आपके दांत गंदे है या सड़े हुए है और मसूड़ भी स्वस्थ नहीं है, तो मुंह से दिल तक जाने वाली नसें भी ब्लॉक हो जाती है। यह हार्ट अटैक और हार्ट से जुड़ी दूसरी समस्याओं का संकेत हो सकता है।
डॉ. वेद प्रकाश ने बताया कि हार्ट अटैक से बचाव के लिएओरल हाइजिन का ध्यान रखना चाहिए। अगर आपके दांतो में बैक्टरिया लग गए हैं तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। उसका इलाज कराएं। इसके साथ ही लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव भी जरूरी है। खासकर तब जब आपके दांत गंदे हों और मसूड़ भी स्वस्थ नहीं हो। डॉक्टर द्वारा बताए गए सुझावों को मानें और बचाव के लिए सही उपाय अपनाएं। ऐसे ही कुछ उपाय हैं ये-
डॉ. वेद प्रकाश ने बताया कि ब्रश करने की खास टेक्निक होता है। अक्सर लोग सामने से ब्रश रगड़ के मुंह धो लेते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। दांतों के तीन भाग होते हैं, तीनों भाग को साफ करने की खास टेक्निक होती है। यदि आपको नहीं पता है तो एक्सपर्ट से मिलें और उनसे सलाह लें।
डॉ. वेद प्रकाश ने बताया कि दांतो को स्वस्थ रखने के लिए अधिक मीठा खाने से बचें। खाते भी हैं तो पानी से मुंह को अच्छी तरह धोएं। उन्हेंने कहा कि बच्चे अक्सर रात में मीठा खाकर बिना पानी पीए ही सो जाते हैं, जो गलत है। इससे दांतो में कीड़े लगने के चांस बढ़ जाते हैं। यदि आप भी मीठा खाकर पानी नहीं पीते हैं तो सावधान हो जाएं। क्योंकि यह आपके लिए घातक हो सकता है।
उन्होंने बताया कि यदि आपके दांतो में कीड़े लग गए हैं तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं और इसका इलाज कराएं। दांतों में कीड़े लगने पर लोग इसे नजरअंदाज न करें। क्योंकि यह हार्ट अटैक के साथ-साथ अन्य कई समस्याओं को कारण बन सकता है। मसूड़ों में भी समस्या हो सकती है।
मसूड़ों से जुड़ी ज्यादतर समस्याएं दांतों की वजह से होती है। दांतों में मौजूद बैक्टीरिया ब्लड वेंस में पहुंच जाते हैं सूजन बढ़ा देते हैं। जिसकी वजह से हर्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है। यदि दांतो में कोई गंभीर समस्या हो जाती है, तो एंटीबायोटिक दवाएं का भी बैक्टीरिया पर असर नहीं होता है।