... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : August 30, 2019 3:00 PM IST
खराब ओरल हेल्थ की वजह से हो सकता है यह कैंसर. @unsplash
रात में बिना ब्रश के सो जाना, छुट्टियों के दिन ब्रश न करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है. क्योंकि खराब ओरल हेल्थ की वजह से लिवर कैंसर की संभावना बढ़ जाती है. हाल ही में हुए एक शोध में पाया गया है कि, ओरल हेल्थ और पेट के कैंसर का कोई संबंध नहीं है, लेकिन खराब ओरल हेल्थ की वजह से हेपेटोबिलरी कैंसर (oral health hepatobiliary cancer ) का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. हेपेटोबिलरी कैंसर एक तरह का लिवर कैंसर है. जब शरीर में लिवर की कोई बीमारी होती है, तो शरीर पर कई तरह के असर होते हैं.
क्वीन्स विश्वविद्यालन में किये गये इस शोध में ओरल हेल्थ और लीवर, मलाशय और अग्नाशय कैंसर सही जठर तंत्र में होने वाले कैंसर के बीच संबंध को जानने की कोशिश की गयी. जैसा कि पहले एक तरह का अनुमान था कि मौखिक स्वास्थ्य की असर पेट के कैंसर की संभावनना को बढ़ात है. लेकिन इस शोध में ऐसा नहीं पाया गया है. इस शोध के अनुसार ओरल हेल्थ की वजह से लीवर में होने वाले कैंसर हेपेटोबिलरी कैंसर की संभावना ज्यादा होती है.
कैंसर एक जानलेवा बीमारी है, इसके मुख्य प्रकारों के अलावा 200 अधिक प्रकार के कैंसर हैं. लीवर कैंसर में ही एक हेपेटोबिलरी कैंसर होता है. इसकी वजह से लीवर ठीक से काम करना बंद हो जाता है. लीवर ठीक से काम नहीं करता है तो शरीर बैक्टीरिया का शिकार होने लगता है, और कई तरह की बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है. हेपेटोबिलरी कैंसर एक जानलेवा कैंसर की श्रेणी में आता है.
शरीर की देखभाल के लिए बॉडी की सफाई के साथ ओरल हेल्थ का भी ध्यान देना जरूरी होता है. अगर आप अपना ओरल हेल्थ ठीक रखना चाहते हैं तो आपको रोजाना दोनों टाइम ब्रश करना चाहिए.
साल में कम से कम 2 बार ओरल हेल्थ चेकअप जरूर कराएं.
धूम्रपान की वजह से ओरल हेल्थ खराब होता है. अगर आप भी धूम्रपान करते हैं तो जल्द इसे छोड़ने की कोशिश करें. क्योंकि धूम्रपान की वजह से ओरल कैंसर का खतरा बहुत अधिक बढ़ जाता है.