... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : October 24, 2022 7:31 AM IST
पोलियो के इन 6 लक्षणों को नजरअंदाज करने पर हो सकता है Paralysis! जानें कौन सी गलतियां पड़ती है भारी
Polio Warning signs in hindi: जैसा कि हम सभी जानते हैं कि भारत में पोलियो उम्मूलन कार्यक्राम बड़े जोरों शोरों से चल रहा है लेकिन ये एक ऐसी घातक बीमारी है, जिसका खात्मा अभी भी नहीं हो पाया है। भारत समेत कई देश ऐसे हैं, जहां पोलियो अभी भी एक खतरनाक स्थिति के रूप में मौजूद है। पोलियो एक ऐसा एक गंभीर वायरल संक्रमण है, जिसका अगर समय पर इलाज न किया जाए तो ये आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है। हालांकि पोलियो की ड्रॉप और वैक्सीन की मदद से इस वायरल संक्रमण को रोका जरूर जा सकता है। आइए जानते हैं कि पोलियो होने पर शरीर में दिखाई देने वाले बदलावों के बारे में, जिनकी सही समय पर पहचान न कर पाना पैरालिसिस का कारण बन सकता है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, पोलियो एक ऐसी बीमारी है, जिसमें करीब 95% रोगियों में किसी प्रकार का कोई लक्षण नजर नहीं आता है और वे लोग बिना किसी लक्षण के ही इस संक्रमण से जूझते रहते हैं।
बहुत से लोगों में जब पोलियो की शुरुआत होती है तो उनमें संक्रमण के 3-21 दिन बाद फ्लू जैसे लक्षण महसूस होने शुरू हो जाते हैं। पोलियो के शुरुआती लक्षणों में शामिल हैंः
अगर आपके बच्चे या फिर किसी व्यक्ति को बीते कुछ दिनों से 38℃ या 100.4F से ज्यादा बुखार बना हुआ है तो ये पोलियो का एक लक्षण हो सकता है।
अगर आपके बच्चे या फिर किसी व्यक्ति को बीते कुछ दिनों से बिना किसी वजह से गले में खराश हो रही है तो आपको पोलियो टेस्ट कराने की जरूरत है। गले में खराश और भी कई कारणों से हो सकती है बस आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।
कहीं न कहीं कुछ दिनों तक सिरदर्द रहना भी पोलियो का एक लक्षण हो सकता है। इसलिए इस छोटी परेशानी को छोटी न समझें और सिरदर्द में आराम न पहुंचे तो टेस्ट जरूर करवाएं।
अगर बीते कुछ दिनों से आपके पेट में दर्द हो रहा है तो आपको टेस्ट कराने की जरूरत है क्योंकि ज्यादा दिनों तक पेट में दर्द आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। कहीं न कहीं वायरल संक्रमण भी पेट में दर्द का कारण बनता है।
इस वायरल संक्रमण की वजह से आपकी मांसपेशियों में दर्द भी हो सकता है। अगर आपका दर्द, दवा लेने के बावजूद भी कम न हो तो आपको पोलियो टेस्ट कराने की जरूरत पड़ सकती है।
पोलियो होने पर संक्रमण की वजह से आपको उल्टी भी हो सकती है। अगर आपको एक हफ्ते तक उल्टी में आराम नहीं आता है तो आपको पोलियो टेस्ट कराने की जरूरत पड़ सकती है।
पोलियो 100 में से किसी एक को होता है और बात करें पोलियो के गंभीर मामलों की तो 1 फीसदी से भी कम मामलों में व्यक्ति की रीढ़ की हड्डी और दिमाग की नसों पर हमला करता है, जिसकी वजह से पैरालिसिस भी हो सकता है। हालांकि राहत की बात ये है कि ये पैरालिसिस अस्थायी होता है और कुछ महीनों में आप इससे ठीक हो सकते हैं। लेकिन जब मामला बिगड़ जाता है तो ये पैरालिसिस ज्यादा वक्त तक आपको अपना शिकार बनाता है।