इस पौधे के पत्ते को सूंघने से ही बेहोश हो सकते हैं आप! भूलकर भी पास न ले जाएं इस फूल के पास अपनी नाक

हम आपको एक ऐसे ही पौधे के बारे में बता रहे हैं, जिसके सेवन से आपकी मौत हो सकती है और सिर्फ सूंघने भर से आप बेहोश भी हो सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : July 26, 2021 2:00 PM IST

क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि किसी पौधे या फूल के सूंघने के बाद आपको अचानक नींद आ गई हो? जी हां, हमारे आस-पास ऐसे पौधे या पेड़ मौजूद हैं, जिनके सेवन से व्यक्ति बेहोश के साथ-साथ जान भी गंवा सकता है और इसलिए ये जरूरी है कि अगर आप भी किसी पार्क में बैठे हैं, जहां ढेर सारे पेड़-पौधे हों तो उन्हें बहुत ही सोच-समझकर सूंघे या हाथ लगाएं। इस लेख में हम आपको एक ऐसे ही पौधे के बारे में बता रहे हैं, जिसके सेवन से आपकी मौत हो सकती है और सिर्फ सूंघने भर से आप बेहोश भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सा है ये पौधा।

इस पौधे को सिर्फ सूंघने भर से आप हो सकते हैं बेहोश

आक के पौधे शुष्क, उसर और ऊंची जगहों पर देखने को मिलते हैं। इस पौधे या फिर यूं कहें कि इस वनस्पति को लेकर साधारण समाज में यह भ्रान्ति फैली हुई है कि आक का पौधा बहुत ही विषैला होता है और इसके सेवन मात्र से किसी व्यकति की मौत हो सकती है। आयुर्वेद में इस बात को सत्य करार दिया गया है साथ ही इसकी गणना उपविषों में की गई है। आयुर्वेद के मुताबिक, इस पौधे का सेवन अधिक मात्रा में कर लिया जाये तो, उल्दी-दस्तके साथ-साथ मनुष्य की मृत्यु भी हो सकती है।

आयुर्वेद में बताए गए हैं इस पौधे के फायदे भी

आयुर्वेद में भले ही इस पौधे को विष से भरा यानी की जहरीला करार दिया गया है लेकिन इसके कुछ फायदे भी हैं। ऐसा कहा जाता है कि अगर आक का सेवन उचित मात्रा में और योग्य तरीके से किया जाए तो अनेक रोगों में बड़ा उपकारी साबित हो सकता है।

कैसा होता है आक का पौधा

आक के इस पौधे को मंदार', 'अर्क' और अकौआ भी कहा जाता है। इसका पेड़ छोटा और छत्तादार होता है। इस पेड़ के पत्ते बरगद के पत्तों समान मोटे-मोटे होते हैं। इसके पत्ते हरे सफेद होते हैं लेकिन पकने पर पीले रंग के हो जाते हैं। इसका फूल सफेद छोटा छत्तादार होता है। फूल पर रंगीन चित्तियां भी होती हैं। इस पेड़ पर लगने वाले फल आम जैसे होते हैं जिनमें रूई लगी हुई होती है। आक की शाखाओं में दूध निकलता है। वह दूध विष का काम करता है। आक गर्मी के दिनों में रेतिली भूमि पर होता है। चौमासे में पानी बरसने पर ये पेड़ सूख जाता है।

इसे पेड़ पर लगने वाले फूलों के नाम

इस फूल वाले पौधे का नाम है एकोनिटम। हालांकि इस पेड़ पर खिलने वाले फूल को कई नाम से जाना जाता हैं जैसे - भेड़िए का दुश्मन, शैतान की हेलमेट, क्वीन ऑफ़ प्वायजन्स आदि।

दुनिया का सबसे खतरनाक पौधा

इसके नाम की खासियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एकोनिटम दुनिया का सबसे ख़तरनाक पौधा है क्योंकि ये आपके दिल की गति को धीमा कर देता है जिससे किसी भी व्यक्ति की मौत हो सकती है। इतना ही नहीं इसका सबसे ज़हरीला हिस्सा होता है जड़। हालांकि इसके पत्तों में भी जहर पाया जाता है। बता दें कि इन दोनों में ही न्यूरोटॉक्सिन होता है। ये वो जहर होता है, जो दिमाग पर असर करता है और इसे त्वचा भी सोख सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source