... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : August 10, 2021 4:59 PM IST
डेल्टा वेरिएंट को फैलने से रोकने के लिए इन 5 जगहों पर जरूर लगाएं मास्क, लापरवाही ले सकती है जान
दुनियाभर में कोरोनावायरस की दूसरी लहर थमने के बाद नए मामलों की संख्या में भले ही गिरावट देखी जा रही हो लेकिन कोरोना का डेल्टा वेरिएंट अभी भी कुछ देशों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। लोगों को बहुत तेजी से अपना शिकार बनाने और एंटीबॉडी को बेअसर करने की इसकी क्षमता डेल्टा वेरिएंट को और भी ज्यादा खतरनाक बनाती है। डेल्टा वेरिएंट के कारण ही कुछ देशों में फिर से लॉकडाउन लागू किया गया है और COVID-19 से जुड़े नियमों का पालन करने की जरूरत है। इसके अलावा दुनिया भर में कई जगहों पर मास्क लगाने को लेकर दिशा-निर्देश में भी बदलाव किया गया है।
दुनियाभर में कोविड वैक्सीनेशन का काम बुहत तेजी से चल रहा है लेकिन वैक्सीन की सिर्फ एक डोज लेने से हमें वेरिएंट से पूर्ण सुरक्षा प्राप्त नहीं होती है। इसलिए जरूरी है मास्क का उपयोग अधिक से अधिक किया जाए। मास्क पहनने की बात होती है तो डबल मास्क लगाना डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ अत्यधिक प्रभावी और सुरक्षात्मक बताया जा रहा है। हवा में फैलने वाले इस वेरिएंट के जोखिम को कम करने के लिए ये सभी निवारक उपायों का पालन करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। आइए जानते हैं डेल्टा वेरिएंट को फैलने से रोकने के लिए आप क्या कर सकते हैं।
घर या ऑफिस के अंदर घिच-पिच भरा माहौल हवा में फैलने वाले इस वायरस के लिए बेहद अनुकूल है। जिन जगहों पर सही वैन्टीलेशन नहीं है या फिर कोई हवादार स्थान नहीं है वहां कोरोनावायरस के फैलने का खतरासबसे ज्यादा होता है। ओपन स्पेस वायरस के प्रसार को काफी हद तक सीमित रख सकता है (बशर्ते जगह बहुत अधिक खुली हुई हो और कम भीड़-भाड़ वाली हो)। वहीं घिच-पिच भरे माहौल में जाना उन लोगों के लिए ही सही है जिन लोगों ने टीका लगावा लिया हो। बाकी लोगों के लिए ये काफी संक्रामक हो सकता है।
भले ही कोरोनावायरस के नए मामलों की संख्या कम हो गई हो लेकिन स्थिति कभी भी आउट ऑफ कंट्रोल हो सकती है। वैक्सीनेशन से सुरक्षा का आश्वासन जरूर मिलता है लेकिन आपको फिर भी ऐसी जगहों पर नहीं जाना चाहिए, जहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो रहे हों या फिर आप सामाजिक दूरी का ध्यान रखें नहीं तो दिक्कत बढ़ सकती है। शादियां, जुलूस या अंत्येष्टि जैसे स्थानों पर भीड़ इकट्ठा होने की संभावना होती है इसलिए ऐसी जगहों पर बिना मास्क के न जाएं। अगर जाना भी हो तो भीड़-भाड़ से बचें, जिससे संक्रमण का खतरा एक हद तक सीमित हो जाएगा।
कोरोना के फैलने से पहले ही कुछ अध्ययनों में ये बात कही जा चुकी है कि किराने की दुकानों और सुपर मार्केट सबसे कीटाणु भरे स्थानों में से एक हैं। इन्हें वायरस के फैलने के सबसे ज्यादा जोखिम वाले स्थान में से एक माना जाता है। ऐसे स्थानों पर जाना आवश्यक हो सकता है लेकिन डेल्टा वेरिएंट की बात करें तो जरूरी है कि इन जगहों पर बिना मास्क के बिल्कुल न जाएं। सुपर मार्केट एक ऐसा स्थान हो सकता है जहां भीड़ जमा हो सकती है और आप यहां ऐसे किसी व्यक्ति के संपर्क में आ सकते हैं, जो बहुत ज्यादा जोखिम पैदा कर सकता है। ऐसी जगहों पर किसी भी चीज को छूने का जोखिम बिल्कुल भी न लें।
कोरोना के नए मामले कम होने से लोग घूमने के लिए निकल पड़े हैं। ऐसा सिर्फ आप नहीं बल्कि हर व्यक्ति कर रहा है और सबसे बुरी बात ये है कि जहां कोरोना नहीं भी था वहां हम कोरोना फैला रहे हैं। घूमने वाली जगहों पर लगी भीड़ से मामलों में तेजी आई है। आप घूमने जाएं लेकिन बाहर जाते समय या फिर यात्रा करने के दौरान मास्क बिल्कुल न उतारें। भारी भीड़, आपस में चिपक कर चलना संक्रमण के खतरे को बढ़ा सकता है।