Diabetes Diet: क्या पिस्ता खाने से ब्लड शुगर लेवल होता है कंट्रोल? ये रहे पिस्ता के अन्य स्वास्थ्य लाभ

ड्राई फ्रूट्स और नट्स में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल (Dry fruits to control sugar level) करते हैं। डायबिटीज रोगियों के लिए पिस्ता (Pistachio and Diabetes) एक ऐसा ही सुपर हेल्दी नट है। अगर सही मात्रा में पिस्ता (pistachio for diabetes) का सेवन किया जाए, तो यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित (Pista controls blood sugar level) करने में मदद कर सकता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : May 31, 2020 7:21 PM IST

Pista for Diabetes: स्वस्थ आहार से मधुमेह यानी डायबिटीज को प्रभावी ढंग से मैनेज किया जा सकता है। डायबिटीज (Diabetes) से जुड़ी जटिलताओं को कम करने के लिए रक्त शर्करा (Blood Sugar) को नियंत्रित करना बेहद जरूरी है। अपने आहार में कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करने से रक्त शर्करा के स्तर (blood sugar level) को नियंत्रित किया जा सकता है। ड्राई फ्रूट्स और नट्स में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल (Dry fruits to control sugar level) करते हैं। डायबिटीज रोगियों के लिए पिस्ता (Pistachio and Diabetes) एक ऐसा ही सुपर हेल्दी नट है। अगर सही मात्रा में पिस्ता (pistachio for diabetes) का सेवन किया जाए, तो यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित (Pista controls blood sugar level) करने में मदद कर सकता है।

पिस्ता कैसे ब्लड शुगर लेवल करता है कंट्रोल ?

आप जो भी चीज खाते हैं, उसका ब्लड शुगर लेवल पर क्या असर होता है, उसे ग्लाइसेमिक इंडेक्स (glycemic index) निर्धारित करता है। कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थ मधुमेह रोगियों (Diabetes patient) के लिए फायदेमंद होते हैं। पिस्ता में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो इसे मधुमेह रोगियों के लिए सुरक्षित बनाता है। कई अध्ययनों में यह भी कहा गया है कि पिस्ता खाने से रक्त शर्करा के स्तर को कम (Pista controls blood sugar level) करने में मदद मिल सकती है। जब डायबिटीज का मरीज पिस्ता खाता है, तो उसका ब्लड शुगर लेवल तेजी से नहीं बढ़ता है। पिस्ता का सेवन भोजन करने से पहले किया जाए, तो अधिक लाभ होगा। हालांकि, किसी भी चीज का अधिक सेवन सही नहीं है। ऐसे में डायबिटीज होने पर भी आप पिस्ता को सीमित मात्रा में ही खाएं।

Pista Benefits : याद्दाश्त बढ़ाए, दिल को रखे स्वस्थ पिस्ता, जानें इसे खाने के अन्य फायदे

पिस्ता खाने के अन्य स्वास्थ्य लाभ इस प्रकार हैं (Health Benefits of Pistachios)

1 पिस्ता रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित कर सकता है। इससे आपके दिल की सेहत (pista benefits for heart) अच्छी बनी रहेगी। हार्ट अटैक के रोगियों को अपने आहार में पिस्ता जरूर शामिल करना चाहिए।

2 पिस्ता खाने से चेहरे पर निखार आता है। पिस्ता में कुछ आवश्यक फैटी एसिड्स होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ रखते हैं। बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए भी इसे खाया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स को न्यूट्रलाइज करने का काम करता है। रोजाना पिस्ता खाने से स्किन कोमल और मुलायम बनी रहती है।

3 इसे सप्ताह में दो से तीन बार पांच-छह दाना खाने से दिमाग तेज होता है। पिस्ता काजू और बादाम से अधिक पौष्टिक होता है। इससे स्मरण शक्ति तेज होती है। आप बच्चों को इसे भून कर या यूं ही खाने के लिए दे सकती हैं।

4 पिस्ता में मोनोअनसैचुरेटेड फैट (Monounsaturated fats) होता है, जो स्वभाव में घुलनशील होता है। इससे वजन कंट्रोल में रहता है। साथ ही इसमें फाइबर भी होता है, जो देर तक पेट भरा होने का अहसास कराता है। इस तरह से आप अधिक खाने से बचे रहते हैं।

पिस्ता सेहत के साथ-साथ बढ़ाए चेहरे की खूबसूरती, यूं करें इसका इस्तेमाल

Pistachio Nuts : पिस्ता खाने से कंट्रोल रहता है डायबिटीज और वजन, होते हैं सेहत को कई अन्य फायदे

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source