Pineapple Benefits in Hindi : कई रोगों से राहत दिलाए अनानास, जानें इसके ये 7 फायदे

विटामिन सी के अलावा अनानास में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस और फाइबर अधिक होता है। इसमें वसा कम होता है। जानें, अनानास में मौजूद खूबियों (Health benefits of Pineapple) के बारे में...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : February 16, 2020 8:11 PM IST

अनानास के फायदे ( Pineapple benefits in hindi) 

सभी को विटामिन सी युक्त फलों का सेवन जरूर करना चाहिए और नींबू, संतरा के अलावा एक फल ऐसा है, जिसमें विटामिन सी अधिक होता है। वह फल है अनानास (Pineapple)। अनानास के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, जिससे आप कई रोगों से बचे रहते हैं। स्वाद में खट्टा-मीठा यह फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद (Pineapple benefits in hindi) होता है। इसे आप सलाद, केक और डेजर्ट आदि में डाल सकते हैं। विटामिन सी के अलावा इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस और फाइबर अधिक होता है। इसमें वसा कम होता है। जानें, अनानास में मौजूद खूबियों (Health benefits of Pineapple) के बारे में...

अनानास के फायदे ( Pineapple benefits in hindi) 

1 अनानास में एंटीऑक्सीडेंट्स होने के कारण यह आपको अर्थराइटिस, हृदय रोग और कई तरह के कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाता है।

2 मैग्नीशियम से हड्डियों और ऊतकों में ताकत आती है। एक कप अनानास का जूस 75 फीसदी तक मैग्नीशियम की आवश्यकता को पूरा करता है।

3 अनानास खाने से दांतों और मसूड़ों में होने वाली समस्या दूर होती है। दांत मजबूत होते हैं।

Muskmelon Benefits in Hindi : कैंसर, डायबिटीज, कब्ज से बचने के लिए खाएं खरबूजा, होंगे और भी कई लाभ

4 शरीर में सूजन रहती है, तो प्रतिदिन अनानास खाएं। लाभ होगा। किडनी में पथरी होने के कारण दर्द होता है, तो एक गिलास जूस पीने से दर्द कम होगा।

5 उच्च रक्त चाप की समस्या होने पर भी इस फल का सेवन करना चाहिए। इसमें अधिक पोटैशियम और कम सोडियम होने से शरीर में रक्त के प्रवाह की गति नियंत्रित होती है।

6 वजन कम करने के लिए भी अनानास का सेवन किया जा सकता है। अनानास खून साफ करता है। अल्सर और आंतों की समस्याओं के उपचार में भी लाभदायक है।

7 अनानास में प्राकृतिक मिठास होने के कारण इसका सेवन डायबिटीज रोगी भी कर सकते हैं। यह शुगर लेवल नियंत्रित करता है। वैसे डॉक्टर की सलाह पर ही इसे खाएं।

Bael Benefits in Hindi : कब्ज और बढ़ते वजन की समस्या चुटकी में करे दूर बेल, इसके कई और भी फायदे हैं

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source