Common indicators include painful bowel movements or bleeding during defecation. Visible swelling or lumps around the anus. Difficulty maintaining personal hygiene due to anal discomfort. Unexplained rectal pain or soreness.
केवल पुरुष ही नहीं बल्कि काफी सारी महिलाएं भी बवासीर का सामना करती हैं। बहुत सारी महिलाओं में यह बीमारी देखने को मिलती है। बवासीर एनस और रेक्टम के निचले भाग में मौजूद सूजी हुई नसें होती हैं। बवासीर दो अलग-अलग प्रकार की होती है, आंतरिक और बाहरी, और वे बिल्कुल वैसी ही होती हैं जैसी वे लगती हैं।
महिलाओं में बवासीर का कारण
कुछ फैक्टर्स जैसे जंक और तीखा खाना, कब्ज होना, हैवी वेट उठाना, प्रेग्नेंसी, एक्सरसाइज कम करना और स्ट्रेस आदि इस समस्या का कारण बन सकता है।
महिलाओं में बवासीर के लक्षण
इस समस्या के लक्षणों में काफी ज्यादा दर्द होना, एनस के आस पास खून आना, इंफ्लेमेशन होना आदि शामिल होते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक जब भी आप ऐसे लक्षण देखती हैं तो तुरंत डॉक्टर की मदद लेनी चाहिए।
दवाइयों, सर्जरी और कुछ लाइफस्टाइल में होने वाले बदलाव के कारण आप इस स्थिति को ठीक कर सकती हैं। कुछ स्टूल सॉफ्टमर और लैक्सेटिव स्टूल पास करने में और बवासीर से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं।
कोर्टीको स्टीरॉयड क्रीम्स और लोशन का प्रयोग इंफ्लेमेशन, दर्द और खुजली को कम करने के लिए किया जा सकता है। इन चीजों का प्रयोग डॉक्टर द्वारा सुझाए जाने पर ही करना चाहिए।
लेजर होमोरोइडोप्लासटी एक कम इनवेसिव, सुरक्षित और कम दर्द होने वाला तरीका है जिससे मरीज बवासीर से राहत पा सकती हैं। यह काफी सुरक्षित तकनीक है और इससे ब्लीडिंग और दर्द आदि को कम किया जा सकता है।
बवासीर से जूझ रही महिलाओं को कुर्सी पर बैठते समय तकिए का प्रयोग करना चाहिए।
फाइबर से भरपूर डाइट का सेवन करना चाहिए ताकि कब्ज से राहत पाई जा सके। बीन्स, ब्रोकली, एवोकाडो और बादाम जैसी चीजों को डाइट में शमिल करना न भूलें।
पर्याप्त पानी पिएं और खुद को हाइड्रेटेड रखें। जंक और स्पाइसी खाना न खाएं।
योग और मेडिटेशन की तकनीकों का प्रयोग करके स्ट्रेस से राहत पाई जा सकती है।
एक सिट्ज या हिप बाथ लें जिसमें एनल एरिया को 10 से 15 मिनट तक पानी में भिगो कर रखें।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.