1 गलती के कारण भारतीयों में बढ़ रहा है डायबिटीज, डॉक्टर ने कहा- अभी नहीं सुधारी तो जीवन ऐसे ही रहेगा

Physical Inactivity Silent Risk Factor Driving India Diabetes Epidemic: भारत में फिजिकल एक्टिविटी कम होने के कारण डायबिटीज के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : December 10, 2025 2:35 PM IST

Physical Inactivity Silent Risk Factor Driving India Diabetes Epidemic:  भारत डायबिटीज का हब बनता जा रहा है। बिजी जिंदगी, हवा की तरह दौड़ते हुए तेज मेट्रो शहर, बदलती ग्रामीण बस्तियां और इनके बीच छिपा एक ऐसा खतरा जो हर साल लाखों लोगों को डायबिटीज की ओर धकेल रहा है। वो है फिजिकल इनएक्टिविटी यानी शारीरिक निष्क्रियता।

भारत में फिजिकल एक्टिविटी कम होने के कारण डायबिटीज जैसी लाइलाज बीमारी बढ़ती जा रही है। USV Private Limited द्वारा कुछ समय पहले किए गए अध्ययन में जब डायबिटीज के मरीज से पूछा गया कि उनकी शुगर अनकंट्रोल रहने का सबसे बड़ा कारण क्या है? तब चौंकाने वाला जवाब सामने आया। अध्ययन के दौरान 85 प्रतिशत डायबिटीज के मरीजों ने बताया कि वो फिजिकली एक्टिविटी नहीं है। वहीं, 56 प्रतिशत लोगों ने स्वीकार किया अनहेल्दी और इन रेगुलर खाने की वजह से उन्हें डायबिटीज हुआ है।

फिजिकल इनएक्टिविटी पर क्या कहती है स्टडी

ICMR-INDIAB स्टडी के अनुसार 54.4% भारतीय वयस्क (20 वर्ष से ऊपर) पूरी तरह निष्क्रिय है। यानी भारत की एक बड़ी आबादी किसी प्रकार की एक्सरसाइज, योग और बॉडी को फिट रखने वाली एक्टिविटी नहीं करती है। डायबिटोलॉजिस्ट डॉ. रितेश कुमार चौधरी का कहना है कि लंबे समय तक ऑफिस में काम करने, जंक फूड, कैफीन का सेवन भारतीयों में डायबिटीज होने का सबसे बड़ा कारण है।

फिजिकल एक्टिविटी कैसे पहुंचाती है शरीर को नुकसान

  1. डॉ. रितेश कुमार के अनुसार, जब मांसपेशियां काम नहीं करतीं, तो वे ग्लूकोज को अवशोषित नहीं कर पाती जिससे इंसुलिन बेअसर होने लगता है। इसे मेडिकल भाषा में इंसुलिन रेजिस्टेंस कहा जाता है। इससे टाइप-2 डायबिटीज का खतरा रहता है।
  2. लगातार बैठे रहने से वजन बढ़ता है। लंबे समय तक बैठे रहने की वजह से पेट के आसपास की चर्बी काफी ज्यादा बढ़ जाती है। पेट के आसपास की चर्बी टाइप 2 डायबिटीज का सबसे बड़ा ट्रिगर है।
  3. डॉक्टर बताते हैं जो लोग फिजिकल एक्टिविटी कम करते हैं, उनका मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। इससे शरीर में ज्यादा फैट स्टोर होता है। धीमा मेटाबॉलिज्म = ज्यादा फैट = अधिक शुगर। इससे भी डायबिटीज होने का खतरा है।
  4. दिनभर बैठने से आपका ग्लूकोज लेवल भोजन के बाद तेजी से बढ़ जाता है। जो डायबिटीज की मुख्य वजहों में से एक है।
  5. फिजिकल एक्टिविटी की कमी से आप उतनी कैलोरी बर्न नहीं कर पाते, जितनी आप खाते हैं। इससे वजन बढ़ने और शरीर में फैट जमा होने की संभावना बढ़ जाती है। बढ़ता हुआ वजन और मोटापा डायबिटीज का मुख्य कारण माना जाता है।

डायबिटीज से बचाव के लिए क्या करें?

डायबिटोलॉजिस्ट डॉ. रितेश कुमार चौधरी के अनुसार, डायबिटीज जैसी बीमारी से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है। डायबिटीज से बचाव के लिए आप नीचे बताई गई चीजों को फॉलो कर सकते हैं।

- सुबह उठकर 30 मिनट वॉक या साइकिलिंग करें। खुले जिम में वर्कआउट भी कर सकते हैं।

-  खाने में साबुत अनाज (जौ, ओट्स, ब्राउन राइस, बाजरा, ज्वार), दालें, फलियां, हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें।

- एक बार में ज्यादा खाने के बजाय, दिन में 4-5 बार छोटे-छोटे हिस्सों में ही खाना खाएं।

- अगर आपका वजन ज्यादा है, तो उसे कम करने की कोशिश करें। हेल्दी वेट डायबिटीज से बचाव कर सकता है।

- आपको किसी प्रकार का मानसिक तनाव है, तो उसे कंट्रोल करने की कोशिश करें। तनाव को कम करने के लिए एक्सपर्ट की सलाह लें।

- परिवार में किसी को पहले से डायबिटीज की बीमारी रही है, तो डॉक्टर की सलाह पर रेगुलर हेल्थ चेकअप करवाएं।

Hightlights

  • भारत डायबिटीज का हब बनता जा रहा है।
  • डायबिटीज एक लाइस्टाइल डिजीज है।
  • डाइबिटीज का मुख्य कारण फिजिकल एक्टिविटी की कमी है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source