
Also Read
Stomach pain and liver diseases: पेट में दर्द एक कॉमन सी हेल्थ प्रॉब्लम है जो अलग-अलग सीजन्स में अलग-अलग कारणों से हो सकती है। गर्मियों में जहां गर्मी और पेट में जलन जैसी परेशानियों के चलते लोगों को पेट में दर्द महसूस होता है वहीं सर्दियों में डाइजेशन स्लो हो जाने या ठंड की वजह से भी पेट में दर्द बढ़ सकता (Stomach pain in winters) है। लेकिन, बार-बार पेट में दर्द होना लिवर की गम्भीर बीमारियों का भी एक लक्षण (liver diseases symptoms) हो सकता है।
लिवर की बीमारियां मॉडर्न लाइफस्टाइल की वजह से तेजी से बढ़ रही हैं। इसमें प्रोसेस्ड फूड्स (processed foods), जंक फूड्स (Junk foods)और चाय-कॉफी और कैफीन वाली ड्रिंक्स का अधिक सेवन करने से लिवर को नुकसान हो सकता (liver damage due to caffeinated drinks) है। फैटी लिवर डिजिज और लिवर सिरोसिस के मरीजों की संख्या बीते एक दशक में बहुत अधिक बढ़ते हुए देखी गयी है। ऐसे में लिवर की हेल्थ में होनेवाले बदलाव और उनसे जुड़े लक्षणों पर भी ध्यान देना महत्वपूर्ण है।
लिवर की बीमारियों के साथ सबसे बड़ी समस्या यह है कि लिवर की बीमारियों से जुड़े लक्षण (symptoms of liver diseases) जल्द दिखायी नहीं देते। ऐसे में जब तक मरीजों को अपनी लिवर की कंडीशन का पता चलता है तब तक बीमारी काफी गम्भीर हो सकती है। ऐसे में आपको पेट में दर्द (Stomach pain), किडनी में दर्द या अन्य लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
लिवर में जब फैट की मात्रा बढ़ने लगती है तो इससे लिवर में सूजन बढ़ने लगती है और इसकी वजह से पेट में दर्द की समस्या हो सकती है। पेट में बार-बार उठनेवाले दर्द को लिवर डैमेज का एक बड़ा लक्षण हो सकता है। हालांकि, अगर आपको पेट में दर्द की परेशानी हो तो आप इसे नजरअंदाज ना करें और अपने लिवर की जांच कराएं।
पेट में होनेवाला दर्द बरसात के दिनों में होनेवाली हेपेटाइटिस की वायरल बीमारी का भी एक संकेत हो सकता है। हेपेटाइटिस होने पर मरीजों को बुखार, उल्टी और थकान के साथ पेट में दर्द की समस्या भी महसूस हो सकती है। इसी तरह फैटी लिवर या लिवर में सूजन बढ़ने पर भी पेट में दर्द हो सकता है। इसीलिए, अगर आपको पेट में दर्द महसूस हो तो तुरंत अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें और लिवर की जांच कराएं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।