
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : April 16, 2025 2:48 PM IST
Medically Verified By: गेस्टोलॉजिस्ट डॉ. मानिक शर्मा
Stomach ulcer
Stomach Ulcer Symptoms : आधुनिक समय में लोगों को कई तरह की समस्याएं हो रही हैं, जिसमें पेट से जुड़ी परेशानी काफी ज्यादा कॉमन है। पेट में गैस, अपच, पेट फूलना इत्यादि की शिकायतें होना काफी कॉमन है, लेकिन अगर पेट में अल्सर हो जाए तो यह काफी गंभीर हो सकती है। पेट में अल्सर होने की स्थिति में छोटी आंत की परत में घाव बन जाता है। इसके कारण आपको पेट दर्द और अपच की परेशानी हो सकती है। हालांकि, सही समय पर इलाज और सही देखभाल से आपकी यह परेशानी कम हो सकती है। लेकिन समय पर इलाज कराने के लिए इसके लक्षणों पर ध्यान देने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं पेट में अल्सर होने पर दिखने वाले लक्षण (Pet Me Ulcer Ke Lakshan) क्या हैं? आइए नोएडा स्थित मैक्स सुपर स्पेशलिस्ट के गेस्टोलॉजिस्ट डॉ. मानिक शर्मा से जानते हैं इस बारे में-
पेट में अल्सर होने की स्थिति में मरीजों का भूख काफी कम हो जाता है, जिसकी वजह से उनका वजन भी तेजी से गिरने लगता है। अक्सर लोग अपने कम होते वजन को नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर काफी गंभीर हो सकता है। इसलिए शरीर में दिखने वाले इस तरह के लक्षणों को लंबे समय तक इग्नोर न करें और फौरन अपनी जांच कराएं।
पेट में अल्सर बनने या फिर छोटी आंत की परत पर घाव होने पर मरीजों को काफी ज्यादा मतली और उल्टी होने जैसा महसूस हो सकता है। इस दौरान उन्हें काफी अजीब सा महसूस होता है। अगर आपको ऐसे लक्षण दिख रहे हैं, तो फौरन डॉक्टर की मदद लें। अक्सर ऐसे लक्षण गंभीर परेशानियों की ओर इशारा करते हैं।
पेट में अल्सर होने पर मरीजों को पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द हो सकता है। यह दर्द हल्का या फिर तेज भी हो सकता है। अगर आपको बिना किसी परेशानी के बार-बार पेट दर्द की शिकायत रहती है, तो इस स्थिति में डॉक्टर से जांच जरूर करा लें। ताकि आपका इलाज समय पर हो सके।
पेट में अल्सर होने की स्थिति में मरीजों को काफी ज्यादा डकार होने लगती है। यह खाने के बाद काफी ज्यादा होती है। वहीं, बिना वजह भी होती है। अगर आपको काफी ज्यादा डकार आने की परेशानी है, तो ऐसे में एक बार अपनी जांच जरूर करा लें। ताकि आपका समय पर इलाज हो सके।
पेट फूलने की परेशानी को अक्सर लोग इग्नोर कर देते हैं, लेकिन अगर आपको यह तकलीफ काफी ज्यादा हो रही है तो ऐसे में एक बार जांच जरूर करा लें। क्योंकि इस तरह के संकेत पेट में अल्सर बनने के भी हो सकते हैं। इसे नजरअंदाज करना गंभीर हो सकता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।