Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

पेशाब में सफेद दाग आने के पीछे हो सकती हैं ये 5 बीमारियां, इन आसान से नुस्खों से पाएं राहत

Causes of White Foamy Urine : पेशाब में झाग आने के पीछे कई वजह हो सकती हैं। आइए जानते हैं पेशाब में क्यों आता है सफेद झाग?

पेशाब में सफेद दाग आने के पीछे हो सकती हैं ये 5 बीमारियां, इन आसान से नुस्खों से पाएं राहत
White Foamy Urine Causes
VerifiedVERIFIED By: डॉ. विज्ञान मिश्रा

Written by Mishra Kishori |Updated : January 20, 2025 11:32 AM IST

White Foamy Urine Causes : पेशाब या यूरिन में सफेद झाग आना एक सामान्य समस्या है, जिसे अक्सर लोग नजरअंदाज भी कर देते हैं। लेकिन कई मामलों में इस तरह के लक्षण गंभीर हो सकते हैं। इसलिए इसे नजरअंदाज करने से बचें और समय पर जांच कराएं। इस लेख में हम आपको पेशाब में सफेद झाग किन कारणों से आता है, इस विषय के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए डॉ. विज्ञान मिश्रा, सोरिया डायग्नोस्टिक्स इंटरनेशनल के को-फाउंडर और सीईओ से जानते हैं पेशाब में सफेद झाग आने के क्या कारण (Peshab Me Safed Jhag Aane ke Karan) हैं?

पेशाब में सफेद झाग आने के कारण क्या हैं?

पेशाब में सफेद झाग की स्थिति में पेशाब में बुलबुले जैसा नजर आता है। यह सामान्य होने के साथ-साथ कई अन्य कारणों से हो सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

काफी ज्यादा प्रोटीन होना

यूरिन में सफेद झाग आने के पीछे पेशाब में काफी ज्यादा प्रोटीन की ओर इशारा करता है। इस स्थिति में एक बार डॉक्टर से सलाह लेने की  जरूरत होती है। दरअसल, पेशाब में काफी ज्यादा यूरिन होने पर पेशाब का रंग सफेद या फिर पेशाब में क्रिस्टल जैसा नजर आता है। तेजधार में पेशाब करने की वजह से इसका रंग सफेद बुलबुले जैसा दिखता है। ऐसी स्थिति में एक बार डॉक्टर से सलाह लें।

Also Read

More News

किडनी की परेशानी होना

पेशाब में झाग या फिर पेशाब में सफेद झाग होना किडनी से जुड़ी समस्याओं की ओर इशारा करता है। मुख्य रूप से नेफ्रोटिक सिंड्रोम की स्थिति में ऐसे संकेत दिख सकते हैं। यह परेशानी पेशाब में अधिक मात्रा में प्रोटीन के रिसाव की वजह से हो सकता है, जिसके कारण पेशाब में सफेद झाग जैसा नजर आ सकता है। 

यूटीआई की ओर करता है इशारा

पेशाब में सफेद झाग नजर आना यूटीआई की ओर भी इशारा करता है। यह पेशाब पथ में जीवाणु संक्रमणकी वजह से हो सकता है। इस स्थिति में आपको एक बार डॉक्टर से संपर्क की जरूरत होती है, ताकि स्थिति की गंभीरता को समय पर कम किया जा सके। 

डायबिटीज हो सकती है वजन

हाई ब्लड शुगर का स्तर होने की स्थिति में प्रोटीनुरिया (पेशाब में अतिरिक्त प्रोटीन) की स्थिति हो सकती है, जिसकी वजह से पेशाब में झाग बनने लगता है। अगर आपको ऐसे लक्षण दिखते हैं, तो फौरन डॉक्टर की सलाह लें। 

इंटरस्टिशियल नेफ्रैटिस हो सकता है कारण

पेशाब में सफेद झाग आना इंटरस्टिशियल नेफ्रैटिस का कारण हो सकता है। यह किडनी में सूजन की वजह से प्रोटीन का रिसाव हो सकता है। ऐसी स्थिति में एक बार अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। 

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

पेशाब में झाग आने का कैसे करें इलाज? (Peshab Me Jhag Aana Kaise Band Karen?)

  • प्रोटीन की अधिकता के कारण पेशाब में झाग आ सकता है। इस स्थिति में प्रोटीन का सेवन कम कर दें। 
  • शरीर को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें, जिससे पेशाब में झाग आने की परेशानी कम हो सके। 
  • नींबू का पानी पीने से पेशाब में झाग बढ़ने से रोका जा सकता है। 
  • अजमोद के पानी में नैचुरल पेशाबवर्धक गुण होते हैं, जो किडनी को साफ कर सकते हैं। इससे झाग आने की परेशानी कम हो सकती है। 
  • पेशाब में झाग आने की स्थिति में करौंदा या क्रैनबेरी जूस का सेवन करें।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।