इन 5 बीमारियों के कारण पेशाब में आने लगता है पस, लक्षणों को पहचानकर जाएं डॉक्टर के पास

Reason Behind  Pus In Urine : पेशाब में पस होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, ऐसे में इसके लक्षणों को लंबे समय पर इग्नोर न करें और फौरन डॉक्टर की सलाह लें। आइए जानते हैं पेशाब में पस आने के क्या कारण हैं?

WrittenBy

Written By: Mishra Kishori | Updated : February 4, 2025 6:22 PM IST

Causes Pus In Urine : यूरिन में पस की सेल्स होने की स्थिति को पायरिया के नाम ( Pus in urine is called ) से जाना जाता है, यह एक गंभीर स्थिति है। इस स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत होती है। इस स्थिति से जूझ रहे मरीजों के यूरिन में असामान्य रूप से उच्च संख्या में व्हाइट ब्लड सेल्स की (WBC) की उपस्थिति रहती है। जबकि आमतौर पर यूरिन में WBC की उपस्थिति कम होनी चाहिए। इस स्थिति में कई तरह की समस्याएं बढ़ने की संभावना होती है। इस लेख में हम आपको बताएंगे, यूरिन में पस होने का कारण और इसके लक्षण क्या हैं?

पेशाब में पस होने के क्या लक्षण हैं? - Pus in Urine Symptoms in Hindi

पेशाब में पस होने के सबसे आम लक्षणों में से पेशाब का धुंधला दिखाईदेना या उसमें मवाद होना शामिल है। इसके अलावा पेशाब में पस होने पर कई अन्य लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जो निम्न हैं-

  • बगल (फ्लैंक), पेट या पेल्विक एरिया में दर्द होना
  • पेल्विक के निचले हिस्से पर दबाव जैसा महसूस होना
  • बार-बार पेशाब करने की इच्छा होना।
  • पेशाब करने के बाद भी पेशाब आने जैसा महसूस होना
  • पेशाब लीक होना
  • पेशाब करने के बाद दर्द होना
  • बुखार, मतली और उल्टी, इत्यादि।

किन कारणों से होता है पेशाब में पस? - What Causes Pus in Urine

पेशाब में पस कई विभिन्न कारणों से हो सकता है, जो निम्न हैं-

यूरिन मार्ग में संक्रमण (यूटीआई)

पेशाब में इन्फेक्शन होने की स्थिति में मरीजों के पेशाब में पस के सेल्स नजर आ सकते हैं। इस स्थिति में जांच की जरूरत होती है, ताकि स्थिति का इलाज हो सके। इसके साथ ही इन्फेक्शन होने पर आपको पेशाब करने के दौरान दर्द, जलन जैसे संकेत भी दिखते हैं।

किडनी इन्फेक्शन

पेशाब में पस होने के पीछे किडनी इन्फेक्शन की परेशानी हो सकती है। दरअसल, किडनी में खराबी के चलते शरीर की गंदगी अच्छे से फिल्टर नहीं हो पाती है, जो पेशाब के जरिए शरीर से बाहर निकलती है। इस स्थिति में पेशाब में काफी ज्यादा पस हो सकता है।

यौन संचारित संक्रमण (एसटीआई)

कई बार यौन संचारित संक्रमण के कारण भी पेशाब में पस दिखाई दे सकता है। अगर आपको पेशाब में पस दिखाई दे रहा है, तो फौरन एक बार डॉक्टर की मदद लें। ताकि इस समस्या का समय पर इलाज हो सके।

ब्लैडर में इन्फेक्शन

ब्लैडर यानि मूत्राशय मार्ग में इन्फेक्शन के कारण पेशाब में कई तरह की परेशानी हो सकती है, जिसमें पेशाब में पस नजर आना शामिल है। अगर आपके पेशाब में पस दिखाई दे रहा है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर की सलाह लें। ताकि आपका इलाज समय पर किया जा सके।

किडनी की पथरी

किडनी में पथरी होने पर न सिर्फ पेट में दर्द होता है, बल्कि इसके लक्षण पेशाब में भी दिखाई दे सकते हैं। इस स्थिति से जूझ रहे लोगों के पेशाब में पस दिखाई दे सकता है। ऐसे में आप अपने शरीर में दिख रहे बदलावों को इग्नोर करने से बचें।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source