क्या पेशाब में दिखते हैं खून के थक्के? शरीर के इन अंगों में कैंसर का है ये संकेत

यूरिन में बदलाव और रक्त के थक्के दिखायी देना कुछ गम्भीर बीमारियों का लक्षण हो सकते हैं। इस लक्षण को नजरअंदाज करने की बजाय तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 7, 2025 11:35 AM IST

Cause Blood Clots In Urine: हेल्थ से जुड़े किसी भी तरह की समस्या का पता लगाने का एक तरीका यूरिन की जांच भी है। शरीर में जो भी गड़बड़ियां हो रही हों या जो भी समस्याएं हो हो रही हों उनके संकेत यूरिन में भी मिल सकते हैं। जैसे यूरिन में अगर रक्त के थक्के दिखायी दें या ब्लड क्लॉट्स (Bloods clots in urine) दिखायी दें तो यह भी कुछ प्रकार के कैंसर का लक्षण हो सकता है। अगर आपको भी यूरिन में खून या थक्के (Blood in urine)दिखायी दें तो इसकी जांच कराए क्योंकि ये कुछ गम्भीर प्रकार के कैंसर और हेल्थ प्रॉब्लम्स का संकेत (peshab mein khoon aane ke karan) हो सकते हैं।

इन बीमारियों का लक्षण होता है पेशाब में ब्लड क्लॉट्स दिखना- Blood clots in Blood in urine

ब्लैडर कैंसर (Bladder Cancer)

पेशाब में रक्त के थक्के दिखायी देना ब्लैडर में कैंसर का एक संकेत हो सकता है। ब्लैडर या मूत्राशय में एक्स्ट्रा सेल्स बनने लगती हैं। धीरे-धीरे ये सेल्स कैंसरस बन जाती हैं जिससे कैंसर का रिस्क बढ़ने लगता है।

प्रोस्टेट कैंसर (Prostate Cancer)

पुरुषों में प्रोसेस्ट कैंसर एक कॉमन प्रकार का कैंसर है। प्रोसेस्ट ग्रंथि का आकार जब बढ़ने लगता है तो इससे मरीज को समस्या हो सकती है। प्रोसेस्ट ग्लैंड में बनने वाली ये सेल्स धीरे-धीरे ट्यूमर का आकार लेने लगती हैं। इस ट्यूमर से मूत्रमार्ग पर दबाव बनता है और पेशाब में खून के थक्के (causes of blood clots in urine in men) दिखायी देते हैं।

किडनी में कैंसर (Kidney Cancer)

किडनी से जुड़ी बीमारियों के कारण भी लोगों को पेशाब में खून दिखायी दे सकता है। किडनी में ट्यूमर बन जाने पर किडनी और पेशाब की नलियों में दबाव बढ़ता है। इससे पेशाब बनने की प्रक्रिया पर भी असर पड़ता है। किडनी कैंसर के कारण पेशाब में रक्त दिखायी देते हैं।

सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer)

महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर बहुत कॉमन है और इस गम्भीर प्रकार के कैंसर का एक शुरूआती लक्षण यूरिन में खून के थक्के (causes of blood clots in urine in women) दिखायी देते हैं। महिलाओं की गर्भाशय ग्रीवा में कैंसरस सेल्स के निर्माण की वजह से ट्यूमर और कैंसर का रिस्क बढ़ जाता है। वहीं, कुछ केसेस में कैंसर यूरिनरी ट्रैक्ट पर भी असर डालता है। इससे पेशाब में रक्त के थक्के दिखायी देने लगते हैं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।