शुगर बढ़ने पर पेशाब में नजर आते हैं ये 4 लक्षण, बार-बार भागना पड़ता है टॉयलेट

Sugar Symptoms in Hindi: शुगर लेवल बढ़ने से शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आते हैं। यह पेशाब से जुड़ी समस्याओं का कारण भी बन सकता है। पेशाब में शुगर बढ़ने के लक्षण इस प्रकार हैं-

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : February 18, 2025 2:29 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: डॉ. रमन कुमार

Diabetes Symptoms in Urine in Hindi: शुगर यानी डायबिटीज एक आम समस्या है, जिससे आजकल अधिकतर लोग जूझ रहे हैं। यह एक मेटाबॉलिक डिसऑर्डर है। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसमें इंसुलिन का उत्पादन कम होने की वजह से रक्त में शुगर लेवल बढ़ जाता है। जब ब्लड में शुगर लेवल बढ़ता है, इसी स्थिति को डायबिटीज या मधुमेह कहा जाता है। ज्यादा प्यास लगना, वजन कम होना, धुंधला दिखाई देना, थकान, कमजोर, त्वचा पर काले धब्बे, हाथ-पैरों में सुन्नपन आदि डायबिटीज के लक्षण हैं। इसके अलावा, पेशाब में भी डायबिटीज (Sugar) के लक्षण नजर आत हैं। आइए, फैमिली फिजिशियन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और जनरल फिजिशयन डॉ. रमन कुमार से जानते हैं कि पेशाब में शुगर के लक्षण क्या हैं (Sugar ke Lakshan in Hindi)?

शुगर के लक्षण पेशाब में क्यों नजर आते हैं?

ब्लड शुगर बढ़ने पर पेशाब में भी कई लक्षण नजर आते हैं। दरअसल, जब शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ती है, तो इससे किडनी सही तरीके से काम नहीं कर पाती है। इसकी वजह से पेशाब ठीक से साफ नहीं हो पाता है। इससे पेशाब में शुगर आने लगता है। डायबिटीज से किडनी की सेहत बेहद प्रभावित होती है। इससे किडनी कार्य करने में असमर्थ हो जाती है।

पेशाब में शुगर के लक्षण- Symptoms of High Sugar Level in Urine in Hindi

1. बार-बार पेशाब आना

बार-बार पेशाब आना, डायबिटीज का एक आम लक्षण है। शरीर में ब्लड शुगर बढ़ने से बार-बार पेशाब आ सकता है। दरअसल, शुगर लेवल बढ़ने से किडनी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे पेशाब ज्यादा आने लगता है। खासकर, रात में बार-बार पेशाब आने की शिकायत हो सकती है। अगर आपको बार-बार पेशाब आता है, तो एक बार शुगर लेवल की जांच जरूर करवाएं।

2. पेशाब के रंग में बदलाव

डायबिटीज की वजह से पेशाब के रंग में भी बदलाव आ जाता है। शरीर में शुगर लेवल बढ़ने की वजह से पेशाब का रंग बदल सकता है। इसकी वजह से पेशाब का रंग हल्का भूरा हो सकता है। कुछ मामलों में पेशाब का गहरा रंग देखने को मिलता है। डायबिटीज रोगियों को प्याज भी ज्यादा लग सकती है।

3. पेशाब में बदबू आना

डायबिटीज रोगियों को पेशाब में बदबू आ सकती है। अगर आपको पेशाब में बदबू आती है, तो इस संकेत को बिल्कुल अनदेखा न करें। शुगर बढ़ने की वजह से पेशाब में मीठी गंध आ सकती है। अगर पेशाब में गंध महसूस हो तो डायबिटीज की जांच जरूर करवाएं। हालांकि, यूटीआई (UTI) की वजह से भी पेशाब में गंध आ सकती है।

4. पेशाब में झाग निकलना

शरीर में शुगर लेवल बढ़ने की वजह से किडनी रक्त को ठीक से फिल्टर नहीं कर पाता है। शुगर बढ़ने के कारण किडनी को रक्त को फिल्टर करने में दिक्कत होती है। इसकी वजह से शुगर और प्रोटीन, पेशाब में मिल जाते हैं, जो झाग बनाते हैं। यानी पेशाब में निकलने वाला झाग प्रोटीन होता है। पेशाब में कभी-कभी झाग आना आम है। लेकिन अगर आपको अक्सर ही पेशाब में झाग आता है, तो यह शुगर का संकेत हो सकता है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।