Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

महिलाओं के पेशाब में खून आने के पीछे हो सकते हैं ये 3 कारण, इंफेक्शन और किडनी की समस्याएं हो सकती हैं वजह

Peshab me Khoon Aane ke Karan: पेशाब में खून आना आम बात नहीं है। यह किसी बीमारी का संकेत हो सकता है। महिलाओं को इन कारणों से पेशाब में खून आता है।

महिलाओं के पेशाब में खून आने के पीछे हो सकते हैं ये 3 कारण, इंफेक्शन और किडनी की समस्याएं हो सकती हैं वजह

Written by Anju Rawat |Updated : February 14, 2025 12:53 PM IST

Common Causes of Blood in Urine in Women: क्या आपके पेशाब में कभी खून आया है? अगर हां, तो ऐसा कई गंभीर बीमारियों के कारण हो सकता है। पेशाब में खून आना, कई स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ा हो सकता है। वैसे तो पुरुषों और महिलाओं, किसी भी लिंग के लोगों को पेशाब में खून आ सकता है। लेकिन इस लेख में हम आपको महिलाओं के पेशाब में खून क्यों आता है, इसके बारे में बताने जा रहे हैं। किडनी या पेशाब से जुड़ी समस्याओं की वजह से पेशाब में खून आ सकता है। पेशाब में खून आना कोई आम समस्या नहीं है। इसलिए अगर आपको पेशाब में खून आता है, तो इस संकेत को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। खासकर, अगर आपको पेशाब में खून आने के साथ ही, पेशाब में जलन और दर्द भी हो रहा है। आइए, जानते हैं कि महिलाओं के पेशाब में खून क्यों आता है (Peshab me Khoon Kyu Aata Hai)?

1. यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन- Urinary Tract Infection

पुरुषों की तुलना में, महिलाओं में यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का जोखिम ज्यादा रहता है। यूटीआई (UTI), महिलाओं के पेशाब में खून आने का एक सबसे बड़ा कारण होता है। जब मूत्राशय और मूत्रमार्ग में इंफेक्शन हो जाता है, तो इसे यूटीआई कहा जाता है। इसकी वजह से पेशाब में जलन होने लगती है। बारा-बार पेशाब आना, पेशाब में खून आना, पेशाब करते हुए दर्द आदि यूटीआई के लक्षण (UTI ke Lakshan) होते हैं।

2. किडनी का कैंसर- Kidney Cancer

किडनी का कैंसर एक जानलेवा बीमारी हो सकती है। किडनी के कैंसर की वजह से भी महिलाओं के पेशाब में खून आ सकता है। हालांकि, यह कम ही मामलों में देखने को मिलता है। लेकिन, अगर आपको पेशाब में खून आ रहा है, तो इस संकेत को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। इस स्थिति में आपको किडनी की जांच जरूर करवानी चाहिए। किडनी के कैंसर की वजह से पेशाब में जलन और दर्द भी हो सकता है। इसके अलावा, लगातार वजन कम होना, पीठ के निचले हिस्से में दर्द, पेट के निचले हिस्से में दर्द आदि किडनी के कैंसर के लक्षण (Kidney Cancer ke Lakshan)हो सकते हैं।

Also Read

More News

3. किडनी में इंफेक्शन- Kidney Infection

किडनी का इंफेक्शन भी महिलाओं के पेशाब में खून आने का एक कारण हो सकता है। किडनी इंफेक्शन कई कारणों से हो सकता है। हालांकि, मूत्राशय का संक्रमण इसका आम कारण हो सकता है। जब मूत्राशय के संक्रमण का समय पर इलाज नहीं किया जाता है, तो यह किडनी तक पहुंच सकता है। इसकी वजह से पेशाब में खून (Peshab me Khoon) आ सकता है। पेशाब करते हुए दर्द होना, पेशाब में जलन, बुखार, पीठ दर्द आदि किडनी में इंफेक्शन के लक्षण (Kidney Infection ke Lakshan) होते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।