पेशाब में बन रही झाग कहीं किडनी इन्फेक्शन तो नहीं, जानें इससे क्यों बनने लगती है यूरिन में झाग

Peshab me jhag aane ke kya karan hai: कुछ लोग यूरिन में झाग बनने जैसे लक्षणों को इग्नोर कर देते हैं, जो कई बार किडनी इन्फेक्शन का संकेत हो सकता है और लंबे समय तक इन लक्षणों को इग्नोर करने पर किडनी डैमेज हो सकती है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : February 7, 2025 7:32 PM IST

Kidney infection ke lakshan: किडनी में इन्फेक्शन को कोई आम समस्या नहीं समझना चाहिए क्योंकि अगर यह समस्या लंबे समय तक रहती है, तो शरीर संक्रमण शरीर के अन्य अंगों में भी फैल सकता है और साथ ही साथ स्वास्थ्य से जुड़ी कई बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ने लगता है। अगर आपकी किडनी ठीक से काम नहीं कर पा रही हैं, तो हो सकता है इसके पीछे किडनी में इन्फेक्शन से जुड़े संकेत हो संकेत हो सकते हैं। किडनी में इन्फेक्शन के लक्षण आजकल काफी सामान्य होते जा रहे हैं और इसलिए जरूरी है कि किडनी में इन्फेक्शन के लक्षणों की समय रहते पहचान की जाए। किडनी में संक्रमण होने पर आमतौर पर पेशाब में कुछ लक्षण देखने को मिल सकते हैं, जिनमें पेशाब में झाग बनना जैसे लक्षण भी हो सकते हैं।

पेशाब करते समय थोड़ी बहुत झाग बनना आम बात है, लेकिन अगर झाग ज्यादा बन रही है तो यह किडनी इन्फेक्शन का संकेत हो सकता है जिसे इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए। इसके अलावा भी किडनी में इन्फेक्शन होने पर कई अन्य लक्षण हो सकते हैं और पेशाब में झाग आना किडनी में इन्फेक्शन के अलावा अन्य कई बीमारियों का संकेत भी हो सकता है और इन सभी के बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं।

किडनी इन्फेक्शन में पेशाब में झाग आना

किडनी में संक्रमण होना आपके लिए काफी परेशान कर देने वाली स्थिति हो सकती है और इन्फेक्शन जितना बढ़ता है किडनी के काम करने की क्षमता उतनी ही प्रभावित होने लगती है। जब किडनी ठीक से फिल्टर नहीं कर पाती है, तो पेशाब में प्रोटीन समेत कई ऐसी चीजें रह जाती हैं जिसके कारण पेशाब में झाग बनने लगती है और बदबू भी आने लगती है।

किडनी में इन्फेक्शन होने के अन्य लक्षण

सिर्फ झाग आना ही नहीं बल्कि किडनी में इन्फेक्शन होने के कुछ अन्य लक्षण भी हो सकते हैं, जिन्हें इग्नोर नहीं करना चाहिए। अगर आपको किडनी में इन्फेक्शन हो गया है, इसके कारण पेशाब के रंग में बदलाव, पेशाब से ज्यादा बदबू आना, पेशाब करते समय जलन व दर्द होना। इसके अलावा दिनभर कमजोरी, थकान और अगर संक्रमण ज्यादा है, तो बुखार जैसे लक्षण भी देखने को मिल सकते हैं।

पेशाब में झाग बनना कोई और बीमारी तो नहीं

अगर आपके पेशाब में बहुत ज्यादा झाग बन रही है, तो जरूरी नहीं है कि यह किडनी में इन्फेक्शन का ही संकेत हो। किडनी से जुड़ी अन्य भी कई बीमारियां हैं, जिनका यह संकेत हो सकता है। पेशाब में झाग बनना पेशाब में प्रोटीन होने का संकेत हो सकता है और इस कंडीशन को प्रोटीन्यूरिया कहा जाता है। इसके अलावा भी अगर किसी कारण से आपकी किडनी ठीक से काम नहीं कर पा रही है, तो पेशाब में झाग बनने जैसे लक्षण देखने को मिल सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source