पेशाब में झाग आना इन 5 बीमारियों की ओर करता है इशारा, लक्षण दिखते ही भागें डॉक्टर के पास

Causes of Foamy urine : पेशाब में झाग आने के पीछे कई वजह हो सकती हैं, जिसपर ध्यान देकर आप गंभीर स्थिति से बच सकते हैं। आइए जानते हैं पेशाब में किन कारणों से झाग आता है?

WrittenBy

Written By: Mishra Kishori | Updated : January 8, 2025 10:37 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Vigyan Mishra

What is the main cause of foamy urine : क्या आपने कभी अपने पेशाब में झाग देखा है? अगर हां, तो एक बार अपनी जांच जरूर करा लें। हालांकि, कभी-कभी, पेशाब करते समय झाग आना सामान्य है, क्योंकि पेशाब की गति और अन्य कारक इसे प्रभावित कर सकते हैं। लेकिन अगर आपका आपको झागदार पेशाब हो रहा है, तो ऐसे में एक बार अपनी जांच जरूर करा लें। ऐसे संकेत कई बार गंभीर हो सकते हैं, जो आगे चलकर आपको मुसीबत में डाल सकते हैं। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे कारणों के बारे में बताएंगे, जिसकी वजह से पेशाब में झाग आ सकते हैं। आइए डॉ. विज्ञान मिश्रा, सोरिया डायग्नोस्टिक्स इंटरनेशनल के को-फाउंडर और सीईओ से जानते हैं पेशाब में झाग आने के क्या कारण हैं?

डिहाइड्रेशन हो सकती है वजह

पेशाब में झाग आने के पीछे कई वजह हो सकती हैं, जिसमें डिहाइड्रेशन की परेशानी होना काफी कॉमन है। शरीर में पानी की कमी के कारण पेशाब का रंग पीला नजर आता है। इसके साथ-साथ पानी में कमी के कारण पेशाब में मौजूद प्रोटीन डाइल्यूट नहीं हो पाता है, जिसकी वजह से यूरिन में झाग जैसा नजर आ सकता है।

किडनी की हो सकती है परेशानी

किडनी में अगर किसी तरह की समस्या हो जाए, तो इस स्थिति में पेशाब में झाग बन सकता है। दरअसल, किडनी में खराबी की वजह से पेशाब में झाग आने लगता है, यह प्रोटीन्यूरिया की ओर इशारा करता है। ऐसे में तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लें।

डायबिटीज के कारण पेशाब में आ सकता है झाग

पेशाब में झाग आने के पीछे डायबिटीज की परेशानी हो सकती है। दरअसल, जब हमारे शरीर में काफी ज्यादा शुगर की मात्रा बढ़ जाती है, तो यह पेशाब के जरिए शरीर से बाहर निकलने लगता है। ऐसी स्थिति में पेशाब में झाग नजर आ सकता है।

नेफ्रोटिक सिंड्रोम में आ सकता है पेशाब में झाग

यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर का कोई भी अंग प्रभावित हो सकता है। इसमें किडनी भी आपकी प्रभावित हो सकती है, जिसकी वजह से पेशाब में झाग नजर आ सकता है। ऐसे संकेतों को इग्नोर न करें और फौरन अपने डॉक्टर की सलाह लें। ताकि आपका इलाज समय पर शुरू हो सके।

काफी ज्यादा प्रोटीन होना

पेशाब में काफी अधिक मात्रा में प्रोटीन होने के कारणभी झाग नजर आ सकता है। दरअसल, पेशाब में जब प्रोटीन काफी ज्यादा होता है, तो यह हवा के साथ प्रतिक्रिया करता है। ऐसे में पेशाब में झाग उत्पन्न होने लगता है। इस स्थिति में आपको डॉक्टर की तुरंत सलाह लेने की जरूरत होती है।

झागदार पेशाब के लक्षण - Signs of Foamy Urine in Hindi

पेशाब करते समय झाग आने की पहचान टॉयलेट बाउल या पेशाब के कंटेनर में अत्यधिक बुलबुले या झाग की मौजूदगी से हो सकती है। ये बुलबुले लंबे समय तक बने रह सकते हैं। ऐसे संकेतों को इग्नोर न करें और तुरंत अपनी जांच कराएं। आइए जानते हैं कुछ अन्य लक्षणों को विस्तार से-

  1. भूख न लगना
  2. मतली और उल्टी
  3. हाथों, पैरों और चेहरे में सूजन
  4. बार-बार पेशाब आना
  5. गहरे रंग का पेशाब
  6. सामान्य कमजोरी महसूस होना, इत्यादि।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।