
Also Read
Burning During Urination Causes in Hindi: पेशाब में जलन की समस्या पीड़ादायक हो सकती है। इसकी वजह से व्यक्ति को पेशाब करते समय बेहद दर्द और असहजता का अनुभव करना पड़ता है। अक्सर लोगों को यह समस्या बेहद आम लगती है। इसलिए वे पेशाब में जलन और दर्द की समस्या (Peshab me Jalan or Dard Kyu Hota Hai) को नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि, पेशाब में जलन की समस्या कई गंभीर बीमारियों का शुरुआती संकेत भी हो सकता है। यानी गंभीर बीमारियों की वजह से भी पेशाब में जलन हो सकती है। किडनी, बच्चेदानी, प्रोस्टेट जैसे अहम अंगों से जुड़ी बीमारियां पेशाब में जलन का कारण (Peshab me Jalan ka Karan) बन सकती हैं। अगर आप भी पेशाब में जलन की समस्या से परेशान हैं, तो इसे बिल्कुल भी अनदेखा न करें। इस स्थिति में आपको डॉक्टर से कंसल्ट करके जरूरी टेस्ट करवाने चाहिए। इससे आपको पेशाब में जलन का असल कारण पता चल पाएगा। आइए, जानते हैं कि किन बीमारियों के कारण पेशाब में जलन होती है (Kin Bimariyo ke Karan Peshab me Jalan Hoti Hai)?
किडनी में पथरी एक आम समस्या है। आजकल अधिकतर लोग किडनी स्टोन से परेशान हैं। दरअसल, जब किडनी में मिनरल्स और कणों का जमाव हो जाता है, तो ये छोटे-छोटे पत्थर का रूप ले लेते हैं। इसकी वजह से कमर के निचले हिस्से में दर्द होने लगता है। बार-बार पेशाब आना, पेशाब में दर्द और पेट में दर्द भी किडनी स्टोन के लक्षण (Kidney Stone Symptoms in Hindi) हो सकते हैं। किडनी स्टोन होने पर पेशाब में जलन भी होने लगती है। अगर आपको पेशाब में जलन हो, तो एक बार किडनी की जांच जरूर करवाएं।
पुरुषों की तुलना में यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यानी यूटीआई (UTI) महिलाओं को ज्यादा परेशान करता है। अधिकतर महिलाओं को अपने जीवन कम से कम एक बार यूटीआई से परेशान होना पड़ता है। इसे मूत्रपथ का संक्रमण भी कहा जाता है। यूटीआई की वजह से पेशाब में जलन (UTI ke Karan Peshab me Jalan) हो सकती है। यानी यूटीआई पेशाब में जलन का कारण बन सकता है। अगर आपको लगातार 2-3 दिनों से पेशाब में जलन बनी हुई है, तो इस स्थिति में यूटीआई की जांच जरूर करवाएं।
बच्चेदानी यानी गर्भाशय, महिलाओं के प्रजनन तंत्र का एक बेहद अहम अंग है। बच्चेदानी में ही भ्रूण का विकास होता है। आपको बता दें कि बच्चेदानी, मूत्राशय और मलाशय के बीच में होता है। कई महिलाओं को बच्चेदानी में सूजन (Bachedani me Sujan) हो जाती है। बच्चेदानी में सूजन के कारण पेशाब में भी जलन हो सकती है। पेट के निचले हिस्से में दर्द, अनियमित पीरियड्स, योनि स्त्राव और बार-बार पेशाब आना भी बच्चेदानी में सूजन के लक्षण (Bachedani me Sujan ke Lakshan Kya Hai) हो सकते हैं।
यौन संचारित संक्रमण (STI) भी पेशाब में जलन का कारण बन सकता है। यह एक ऐसा संक्रमण है, जो यौन संपर्क के जरिए एक से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। यह संक्रमण बैक्टीरिया, वायरस या परजीवी के कारण हो सकता है। यह संक्रमण पुरुष और महिला, दोनों में हो सकता है। इससे बचाव के लिए सुरक्षित यौन संबंध बनाना जरूरी है। एसटीआई की वजह से पेशाब करते समय दर्द हो सकता है। इसकी वजह से जननांगों से रक्तस्त्राव भी हो सकता है।
आपको बता दें कि प्रोस्टेट, पुरुषों की एक ग्रंथि है। यह ग्रंथि मूत्राशय के नीचे होती है। यह ग्लैंड वीर्य का उत्पादन करता है। जब पुरुषों को प्रोस्टेट से जुड़ी कोई समस्या या बीमारी होती है, तो इसकी वजह से उन्हें पेशाब में जलन महसूस हो सकती है। अगर आपको भी पेशाब करते समय दर्द या जलन का अनुभव हो, तो एक बार डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।