इन 3 बीमारियों के कारण पेशाब का रंग होने लगता है पीला, कहीं आप तो नहीं है इसके शिकार

Causes Behind Yellow Urine : पेशाब का रंग काफी ज्यादा पीला होने पर अक्सर हम घबरा जाते हैं। आइए जानते हैं इसके पीछे की क्या है वजह?

WrittenBy

Written By: Mishra Kishori | Updated : February 4, 2025 11:14 AM IST

Yellow Urine Reason : पेशाब यानि यूरिन कई रंगों का हो सकता है और इसका रंग हर व्यक्ति  के  स्वास्थ्य के बारे में बहुत कुछ बयां करता है। एक स्वस्थ व्यक्ति के यूरिन का रंग भूरा या साफ पीला होना चाहिए। आम तौर पर हम जितना अधिक पानी पीते हैं, हमारा यूरिन उतना ही साफ होता है। वहीं, डिहाइड्रेशन की वजह से यूरिन का रंग गहरा, गाढ़ा पीला हो सकता है। इसके अलावा कुछ खाद्य पदार्थ, विटामिन और दवाओं के कारण भी यूरिक का रंग पीला और बदबूदार हो सकता है। इस लेख में हम आपको पेशाब का रंग पीला क्यों होता है, इस बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं पेशाब का रंग पीला किन कारणों से ( Peshab ka Rang Pila Hone ke Karan ) होता है?

विटामिन बी अधिक होना

अगर आपका यूरिन काफी ज्यादा पीला हो रहा है, तो यह शरीर में विटामिन बी की अधिकता का संकेत हो सकता है। बी विटामिन शरीर के कई प्रक्रियाओं में भूमिका निभाते हैं, जिसमें मेटाबॉलिज्म और मस्तिष्क के कार्य शामिल हैं। यह काफी लोकप्रिय सप्लीमेंट्स हैं। लेकिन शरीर में काफी ज्यादा विटामिन बी होने पर यह किडनी के द्वारा मूत्र के माध्यम से शरीर से बाहर निकल जाता है, इस कारण यूरिन का रंग पीला (What vitamin deficiency causes yellow urine ) दिखता है।

डिहाइड्रेशन हो सकती है वजह

पेशाब का रंग पीला होने के पीछे डिहाइड्रेशन की परेशानी हो सकती है। दरअसल, जब हमारा शरीर सही  मात्रा में तरल पदार्थ नहीं ले पाता है या पसीने या बीमारी के कारण अधिक मात्रा में तरल पदार्थ खोता है, तो इस स्थिति में यूरिन में सांद्रता (urine’s concentration) बढ़ जाती है, जिसकी वजह से पेशाब का रंग पीला नजर आता है। ऐसी स्थिति में एक बार अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

कुछ दवाएं हो सकता है कारण

पेशाब का रंग पीला होने के पीछे डिहाइड्रेशन और पोषक तत्वों की अधिकता के अलावा कुछ दवाएं भी जिम्मेदार होती हैं। कुछ दवाएं ऐसी होती हैं, जिसकी वजह से यूरिन का रंग ऑरेन्ज, लाल और पीला नजर आता है। ऐसे में अगर आप कुछ दवाएं ले रहे हैं और यूरिन के रंग में बदलाव दिख रहा है, तो एक बार डॉक्टर से जरूप पूछ लें।

पेशाब में होने वाले कुछ बदलाव - Other urine changes

क्लाउडी पेशाब - यह ब्लैडर इन्फेक्शन, डिहाइड्रेशन जैसी स्थितियों के कारण हो सकता है।

झागदार पेशाब - पेशाब में काफी ज्यादा प्रोटीन के कारण पेशाब झागदार नजर आता है। इस स्थिति में पैरों के आसपास सूजन नजर आती है। इसके अलावा किडनी और कुछ अन्य समस्याओं के कारण यह स्थिति हो सकती है।

पेशाब में बदबू आना - पेशाब में बदबू आना भी एक परेशानी है, यह परेशानी डायबिटीज जैसी स्थितियों में काफी ज्यादा देखी जाती है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source