Pushpa 2 की स्क्रीनिंग में केमिकल स्प्रे छिड़कने से हुई लोगों को गले में जलन व उल्टी, एक्सपर्ट ने बताया ऐसे में क्या करे

मुंबई के बांद्रा में एक सिनेमाघर में पुष्पा 2 द रूल की स्क्रीनिंग के दौरान एक शख्स ने किसी केमिकल स्पे का छिड़काव कर दिया, जिसके कारण लोगों को उल्टी, गले में जलन व खांसी होने लगी और 20 मिनट के लिए शो रोकना पड़ा।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : December 6, 2024 4:24 PM IST

Pepper spray in cinema house: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार की मोस्ट अवेटेड फिल्म Pushpa 2: The rule सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इस फिल्म के लिए फैन्स के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच फिल्म को लेकर कई ऐसे खबरें भी आ रही हैं। हाल ही में मुंबई के बांद्रा में गैलेक्सी में पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान शख्स ने पेपर स्प्रे छिड़क दिया जिसके बाद लोगों को गले में जलन, खुजली, खांसी और उल्टी की समस्याएं होने लगी। पेपर स्प्रे में मौजूद केमिकल के कारण सिनेमाघर में मौजूद कई लोगो की तबीयत खराब हो गई और इसके कारण कारण फिल्म को भी 15 से 20 मिनट के लिए रोकना पड़ा। जब लोगों की तबीयत खराब होने लगी तो शो को रुकवाना पड़ा और पुलिस को भी सूचित कर दिया गया।

स्प्रे में होते हैं कई केमिकल

दरअसल, पेपर स्प्रे में कई तरह के केमिकल होते हैं, जिनकी मदद से सेल्फ डिफेंस के लिए इसे बनाया जाता है। पेपर स्प्रे में इस्तेमाल किए गए केमिकल आंखों में जलन व गले में खुजली जैसी समस्याएं पैदा करते हैं। लेकिन इसका ज्यादा इस्तेमाल या फिर लंबे समय तक इसके संपर्क में रहने से लोगों को उल्टी जैसी अन्य कई गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं।

पेपर स्प्रे के संपर्क में आने पर क्या करें

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आप पेपर स्प्रे या किसी ऐसे केमिकल के संपर्क में आ गए हैं, तो तुरंत मुंह धो लें। आंखों में जलन हो रही है, तो दो से तीन बार मुंह धोएं और ऐसा करने से लक्षण काफी हद तक कम हो जाएंगे। साथ ही अगर आपको गले में खराश, जलन, उल्टी या जी मिचलाना जैसे लक्षण हो रहे तो ऐसे में जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source