
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
persistent fatigue (AI Generated image)
वैसे तो थकान होना हमारे शरीर की सामान्य प्रोसेस है, जब कोई मेहनत वाली एक्टिविटी या फिर दिनभर काम करने के बाद शरीर की एनर्जी खत्म हो जाती है तो थकान महसूस होती है और आराम करने का मन करता है। ऐसा इसलिए होता है ताकि हम आराम करके अपने शरीर को फिर से चार्ज कर सकें। यही कारण है कि जब हम थक जाते हैं और उसके बाद आराम करते हैं, तो शरीर में एनर्जी महसूस होने लगती है। लेकिन अगर आराम करने के बाद भी थकान महसूस होती है, तो यह स्वास्थ्य से जुड़ी किसी न किसी समस्या का संकेत भी हो सकता है जिसे इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए। क्योंकि यह आयरन की कमी, थायराइड के रोग, डायबिटीज, विटामिन की कमी, हार्मोन में बदलाव, डिप्रेशन या किसी छिपी हुई बीमारी जैसे कारण भी हो सकते हैं। अगर आपको भी दिनभर थकान रहती है तो यह आपके लिए बेहद जरूरी है कि समय रहते आप उसके अंदरूनी कारण का पता लगा लें, ताकि अगर कोई गंभीर अंदरूनी बीमारी है तो समय रहते उसका इलाज किया जा सके।
थकान होना कोई गलत चीज नहीं है, लेकिन वह सिर्फ समय पर ही होनी चाहिए। क्योंकि थकान का मतलब यह होता है कि अब शरीर की री-चार्ज की जरूरत है और थकान की मदद से आप आराम कर पाते हैं या सो पाते हैं। लेकिन अगर थकान हर समय रहती है तो यह अच्छा संकेत नहीं होता है, क्योंकि ऐसे में व्यक्ति पर्याप्त आराम करने के बाद भी थकान महसूस करता है और यह आमतौर पर किसी न किसी बीमारी का ही संकेत होता है, जिसे इग्नोर नहीं करना चाहिए।
जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि अगर थकान हर समय रहती है तो यह किसी न किसी बीमारी का भी संकेत हो सकता है जिसे गलती से भी इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए और ये इस प्रकार हो सकते हैं -
अब आपके मन में भी यही सवाल घूम रहा होगा कि आखिर पता कैसे चलेगा कि ये थकान सामान्य है या फिर किसी बीमारी का संकेत है। अब आप इसकी पहचान भी आसान से तरीकों से कर सकते हैं -
डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य केवल बार-बार थकान से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी देना है और इसमें दी गई जानकारी ऑनलाइन खबरों से दी गई है। इसके लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।