Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Early Signs and Symptoms of Liver Damage symptoms: अगर आप अपने लिवर का ख्याल रखेंगे तो वह आपको कई तरह के बीमारियों से बचाएगा। लिवर हमारे शरीर का एक अत्यंत आवश्यक अंग है, जो पाचन, विषैले पदार्थों को बाहर निकालने और ऊर्जा संचित करने जैसे कई अहम कार्य करता है। यदि लिवर स्वस्थ न रहे, तो शरीर की कई प्रक्रियाएं प्रभावित हो सकती हैं। गलत खानपान, अत्यधिक शराब सेवन, वसायुक्त भोजन और दवाओं का अनियमित उपयोग लिवर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। लिवर की देखभाल के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, धूम्रपान और शराब से बचाव बेहद जरूरी है। लेकिन जब लिवर में खराबी आती है, तो इसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है, खासकर पैरों और पंजों पर। यदि इन लक्षणों को समय रहते पहचाना जाए, तो गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। तो आइए जानते हैं, लिवर खराब होने पर पैरों और पंजों में दिखने वाले 5 प्रमुख लक्षणों के बारे में।
लिवर के खराब होने पर पैरों पर दिखने वाले लक्षणों में पहला है, टखनों और पैरों में सूजन आना। जब लिवर ठीक से काम नहीं करता, तो शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगता है, जिससे पैरों में सूजन दिखाई देती है। इस लक्षण को आप आसानी से पहचान सकती हैं। इसलिए अगर पैरों में सूजन हो रही है, तो कुछ चीजों का खास ध्यान रखना जरूरी है।
लिवर संबंधी समस्याएं होने पर पित्त (bile) का प्रवाह बाधित होता है, जिससे त्वचा में खुजली होने लगती है। यह खुजली खासकर पंजों के तलवों में अधिक महसूस होती है और समय के साथ तेज हो सकती है। जिसकी जांच कराकर आप सही बीमारी का पता लगा सकती हैं। अगर आपको पैरों में खुजली हो रही है, तो इसे इग्नोर न करें क्योंकि यह लिवर रोग का संकेत हो सकता है।
लिवर खराब होने पर बिलीरुबिन नामक पदार्थ खून में बढ़ जाता है, जिससे त्वचा और आंखें पीली नजर आती हैं। कई बार पंजों और पैरों की त्वचा में भी यह पीलापन नजर आता है, जो की आसानी से दिखता है। त्वचा में पीलापन होना पीलिया का संकेत हो सकता है, जिसे गलती से भी इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए।
अगर आपको अक्सर पंजों में जलन, चुभन या गर्माहट का अनुभव होता है तो यह भी आपके लिवर पर पड़ने वाले किसी दबाव का लक्षण हो सकता है। यह न्यूरोपैथी या पोषण की कमी के कारण हो सकता है, जो लिवर खराब होने से जुड़ी होती है।
पैर भारी लगना, थकान महसूस होना और चलते समय जल्द थक जाना भी लिवर रोग का संकेत हो सकता है। हालांकि अधिकतर लोग इसे थकान का कारण समझ कर इग्नोर कर देते हैं। लिवर जब विषैले पदार्थों को शरीर से बाहर नहीं निकाल पाता, तो यह कमजोरी बढ़ जाती है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
हां, अगर जरूरत से ज्यादा या बिना आवश्यकता के मल्टीविटामिन का सेवन किया जाए, तो इससे शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की मात्रा अधिक हो सकती है, जो लिवर पर बुरा असर डाल सकते हैं।
लिवर को हेल्दी रखने के लिए आपको रोज सुबह गुनगुना पानी जरूर पीना चाहिए। साथ ही, नींबू पानी और ग्रीन टी का भी सेवन करें। एलोवेरा जेल और आंवला जूस भी लिवर के लिए फायदेमंद होता है।
थकान, कमजोरी, अचानक वजन कम होना, पेट में दर्द, उल्टी, मतली, आंखों का पीला पड़ना, पेशाब का रंग गहरा आना आदि लिवर खराब होने के शुरुआती लक्षण होते हैं।
लिवर खराब होने पर आपको पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द हो सकता है। यह दर्द कंधे और पीठ तक भी पहुंच सकता है।