पीरियड्स के दौरान बहुत अधिक दर्द होने के हो सकते हैं ये 3 कारण, जानें इलाज और आराम के उपाय

पीरियड्स के दौरान होने वाली यह तकलीफ कुछ छुपी हुई और गम्भीर हेल्थ प्राब्लम्स का संकेत हो सकती है। यहां पढ़ें कुछ ऐसे ही कारणों के बारे में जो गम्भीर पीरियड पेन से जोड़कर देखे जाते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 13, 2023 3:14 PM IST

Severe Period Pain Causes and home remedies: महिलाओं और लड़कियों को हर महीने पीरियड पेन की समस्या महसूस होती है जिसे मेडिकल भाषा में dysmenorrhea कहा जाता है। माहवारी या पीरियड्स के दिनों में महसूस होनेवाली ये समस्या महिलाओं के लिए बहुत तकलीफदेह होती है। पीरियड्स के दौरान लड़कियों और औरतों को पेट में मरोड़, दर्द, उल्टी-मतली , सिर दर्द और पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

जहां हल्का-फुल्का दर्द, थकान और तकलीफ अधिकांश महिलाओं को महसूस होती है वहीं, कई बार कुछ महिलाओं को बहुत अधिक दर्द और तकलीफ महसूस होती है। इनमें से कुछ महिलाएं दर्द की वजह से बेहोश भी हो जाती हैं। जबकि कुछ महिलाओं को पीरियड्स के समय में मामूली तकलीफ होती है। पीरियड्स के दौरान होने वाली यह तकलीफ कुछ छुपी हुई और गम्भीर हेल्थ प्राब्लम्स का संकेत हो सकती है। यहां पढ़ें कुछ ऐसे ही कारणों के बारे में जो गम्भीर पीरियड पेन से जोड़कर देखे जाते हैं। इसी तरह पीरियड्स के दौरान तकलीफ से आराम पाने के कुछ उपाय भी पढ़ें यहां।

 पीरियड्स में तेज दर्द के कारण (Periods pain causes)

आमतौर पर महिलाओं को पीरियड पेन की समस्या पीरियड्स शुरू होने से एक दिन पहले या 12-24 घंटे पहले से ही स्टार्ट हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें इस तरह की समस्याएं महसूस हो सकती हैं जैसे-

  • बहुत अधिक थकान
  • पेट में मरोड़ या हल्के-फुल्के क्रैम्प्स
  • पीठ या कमर में दर्द की शिकायत
  • पैरों में दर्द
  • सिर में दर्द
  • मूड स्विंग
  • उल्टी, चक्कर और मतली

इस तरह की तकलीफों के कुछ गम्भीर कारण (acute menstrual cramp) हो सकते हैं जिसके बारे में डॉक्टर अक्सर महिलाओं को सावधान रहने की सलाह देते हैं जैसे

1. एंडोमेट्रियोसिस

यह गर्भाशय से जुड़ी एक बीमारी है जिसमें गर्भाशय की भीतरी परत या लाइनिंग को बनाने वाले सेल्स असामान्य तरीके से विकसित होने लगते हैं और ये बढ़े हुए सेल्स गर्भाशय के बाहरी हिस्से में फैलने लगता है।

2. यूटरीन फाइब्रॉइड ( uterine fibroids)

यूटरीन फाइब्रॉइड यूट्रस या गर्भाशय में बनने वाली एक गांठ है जो सेल्स की असामान्य तरीके से बढ़ने के कारण होती है। इस गांठ की वजह से अक्सर महिलाओं को गर्भधारण में दिक्कत आती है और इससे पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।

3. कॉपर टी

गर्भनिरोध के लिए लगाई जाने वाली कॉपर टी की वजह से भी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।

पीरियड्स पेन से राहत के उपाय क्या हैं? (Home remedies for periods pain)

ऑयल मसाज

इसेंशियल ऑयल से मसाज करने से दर्द से राहत मिल सकती है। बादाम, लैवेंडर इसेंशियल ऑयल, दालचीनी का तेल जैसे इसेंशियवल ऑयल से मसाज करने से महिलाओं को पीरियड्स के दौरान दर्द से राहत मिलेगी।

गर्म पानी से सेंक करें

पीरियड्स के दौरान पेट में होने वाले दर्द और तकलीफ से आराम पाने के लिए गर्म पानी की थैली से सेंक करने से आराम मिलता है।

पीएं हर्बल काढ़ा और चाय

आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से तैयार काढ़ा और हर्बल टी बनाने से भी दर्द और तकलीफ से आराम मिल सकता है। इसके लिए अदरक, कैमोमाइल, सौंफ और तुलसी जैसी हर्ब्स से बनी चाय पीने से आराम मिलता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source