Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
पीरियड्स के दिन हर महिला के लिए कुछ परेशानियां लेकर आते हैं लेकिन अगर सही तरीके से कुछ काम किए जाएं तो आपके ये दिन भी खुशहाल बन सकते हैं। अक्सर बहुत सी लड़कियां इन दिनों में पर्सनल हाइजीन का ख्याल नहीं रखती हैं तो उन्हें और ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। जब तक आप हाइजीन का ख्याल नहीं रखेंगी तब तक आप हेल्दी महसूस नहीं करेंगी। दरअसल जब आप साफ-सफाई नहीं रखती हैं तो वैसे ही आपके बीमार पड़ने की संभावना और ज्यादा बढ़ जाती है, इसलिए इन दिनों में हाइजीन का ख्याल जरूर रखें। आइए जानते हैं पीरियड्स के दौरान कुछ गलतियों के बारे में, जो आपको बीमार बनाने का काम करती हैं।
अगर आप पीरियड्स के दौरान पैड का इस्तेमाल नहीं करती हैं या फिर बहुत लेट से करती हैं तो ये स्थिति आपको बीमार बना सकती है। इसके अलावा ये आपको पता होना चाहिए कि पैड कितनी देर में बदलना है अगर आप बहुत देर से पैड चेंज करती हैं तो भी आप अपने स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रही है। अगर आपका फ्लो हैवी है तो 4 घंटे से ज्यादा पैड न लगाएं। नार्मल फ्लो पर आप 8 से 12 घंटे पैड यूज कर सकती हैं लेकिन हेवी फ्लो में जरूर चेंज करें।
पीरियड्स में अक्सर महिलाएं जल्दी थक जाती हैं। एक तो दर्द और ऊपर से मूड स्विंग आपको परेशान करने का काम करती है। इससे बचने के लिए एक्सरसाइज जरूर करें। एक्सरसाइज स्किप करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है और आप चिड़चिड़ा महसूस करती हैं। एक्सरसाइज, आपको फ्रेश फील कराने में मदद करती है। हां, इससे आपको दर्द भी कम होता है।
अक्सर महिलाओं को पीरियड्स की डेट आने पर पेट फूलने की परेशानी होने लगती है, जिसमें दवा भी उतनी असरदार नहीं होती। इससे बचने के लिए आपको पीरियड्स में नमक के सेवन में कटौती करने की जरूरत है, जिससे आपको अपनी इस परेशानी में आराम मिलने की पूरी गारंटी है। आपको बस नमक और नमकीन फूडसे दूरी बनाने की जरूरत है।
अगर आप हर दिन नाश्ता स्किप करती हैं तो कोई बड़ी बात नहीं लेकिन पीरियड्स में नाश्ता स्किप करने की गलती न करें। नाश्ता आपको जरूरी पोषण पहुंचाने में मदद करता है और आपको फिट रखने में सहायक है। पीरियड्स के दौरान आपके शरीर में खून की कमी न हो इसलिए ऐसे विकल्प ट्राई करें, जो आयरन की कमी को पूरा करते हों।