कोविड-19 के दौरान महिलाओं में बढ़ी पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं, जानें इसके कारण और उपाय

जैसा कि, लॉकडाउन के दौरान ज़्यादातर लोग अपने घरों में बंद हैं। घर और ऑफिस के काम, बच्चों की देखरेख और कोविड से जुड़े सुरक्षा उपाय ना केवल बहुत थकाऊ हैं। बल्कि, इनकी वजह से महिलाओं को  बहुत अधिक तनाव हो रहा है। एक्सपर्ट्स के अनुसार,इसी के चलते महिलाओं को पीरियड्स से जुड़ी तकलीफें हो रही हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 19, 2020 1:42 AM IST

Period Problems and covid-19: कोरोना वायरस और लॉकडाउन के दौरान बहुत-सी महिलाओं ने कहा है कि उन्हें पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं। इसमें, पीरियड्स का अनियमित (Irregular Periods) होना, पीरिड्स के दौरान (Painful Periods) बहुत अधिक दर्द और तकलीफ के अलावा पीरियड्स मिस (Missing Periods) होने जैसी समस्याएं भी हो रही हैं। इसकी वजह लॉकडाउन के दौरान महसूस होने वाला तनाव (Lockdown induced Stress) है। दरअसल, कुछ स्टडीज़ में ऐसा पाया गया है कि, कोरोना महामारी के दौरान महिलाओं को बहुत अधिक स्ट्रेस महसूस हो रहा है। जिसका असर उनकी तबियत और पीरियड्स पर भी पड़ रहा है। (Women facing Period Problems and Covid-19 in hindi)

कोविड-19 के दौरान महिलाओं में बढ़ी पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं (Menstruation related problems on rise during Lockdown):

जैसा कि, लॉकडाउन के दौरान ज़्यादातर लोग अपने घरों में बंद हैं। घर और ऑफिस (Work From Home) के काम, बच्चों की देखरेख और कोविड से जुड़े सुरक्षा उपाय ना केवल बहुत थकाऊ हैं। बल्कि, इनकी वजह से महिलाओं को  बहुत अधिक तनाव हो रहा है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, बहुत समय से घरों में बंद रहने के कारण महिलाओं के स्लीपिंग पैटर्न, डायट, और शारीरिक सक्रियता में बहुत व्यापक बदलाव आए हैं। जिसके चलते महिलाओं को पीरियड्स से जुड़ी तकलीफें हो रही हैं। (Reason of Irregular Periods)

स्ट्रेस की वजह से होते हैं ये असर (Stress Side-Effects):

  • शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन्स (Cortisol) का स्तर बहुत बढ़ जाता है। ये तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन्स हैं।
  • जब,  शरीर में अगर कोर्टिसोल ज़्यादा हो तो, ये रिप्रॉडक्शन या प्रजनन में सहायक हॉर्मोन्स को प्रभावित करने लगता है।  स्ट्रेस की वजह से महिलाओं में हॉर्मोनल इम्बैलेंस (Hormonal Imbalance) की समस्या हो सकती है।
  • पीसीओएस  (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) का ख़तरा बढ़ जाता है।
  • महिलाओं में यह पैनिक क्रिएट की संभावना बढ़ जाती है।

तनाव से बचने के लिए करें ये उपाय:

  • ताज़ी हरी सब्ज़ियों और फलों से भरपूर डायट लें।
  • 7-8 घंटे नींद लें। दोपहर में थोड़ी देर के लिए नैप लें।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पीए।
  • मेडिटेशन करें।
  • बच्चों के साथ खेंलें, बातें करें और परिवार के साथ समय बिताएं। इससे, तनाव कंट्रोल करने में सहायता होगी।

Reusable Face Mask: इज़रायल में बना रियूज़ेबल फेस मास्क वायरस को करेगा खत्म, मिलेगी कोविड-19 से दोगुनी सुरक्षा

 Covid-19 in India: 97 दिनों में हुई 12 हजार लोगों की मृत्यु, भारत में कोविड-19 के मामले साढे़ 3 लाख के पार

Covid-19 Cases in Mumbai: मॉनसून में बढेंगे मुंबई में कोविड-19 के मामले, एक्सपर्ट्स ने किया दावा

लंग्स और हार्ट डिज़िज़ मरीजों को है कोविड का ख़तरा ज़्यादा, जानें एक्सपर्ट्स की राय

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source