Menstrual Hygiene Day 2020: पैड के गलत इस्तेमाल से हो सकता है इंफेक्शन, रखें इन 5 बातों का ख्याल

पीरियड्स के दौरान महिलाएं ब्लड क्लॉटिंग को सोखने के लिए सैनेटरी पैड और टैम्पोन का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन इन चीजों के गलत इस्तेमाल के कारण महिलाओं को गुप्तांगों में खुजली, सूजन और लाल चकत्तों जैसी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : May 27, 2020 12:25 PM IST

Menstrual Hygiene Day 2020: महिलाएं हर महीने पीरियड्स के दर्द भरे दौर से गुजरती हैं। यह एक नेचुरल प्रॉसेस है। इस प्रक्रिया में महिलाओं के शरीर का दूषित खून बाहर निकल जाता है। पीरियड्स के दौरान महिलाएं ब्लड क्लॉटिंग को सोखने के लिए सैनेटरी पैड और टैम्पोन का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन इन चीजों के गलत इस्तेमाल (Menstrual Hygiene Day 2020) के कारण महिलाओं को गुप्तांगों में खुजली, सूजन और लाल चकत्तों जैसी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। कभी-कभी ये परेशानियां वेजाइनल इंफेक्शन का रूप धारण कर सकती हैं। इससे बचने के लिए हमें पैड (Menstrual Hygiene Day 2020) के इस्तेमाल को लेकर कुछ विशेष बातों का ख्याल रखना चाहिए।

पीरियड्स में इन बातों का जरूर रखें ख्याल

समय-समय पर बदलती रहें पैड

मेंस्ट्रुअल ब्लड (Menstruation Period) एक बार शरीर से निकलने के बाद शरीर के अंदर मौजूद विभिन्न जीवों के साथ मिलकर दूषित हो जाता है। ऐसा कम बहाव वाले दिनों में भी होता है, क्योंकि तब भी आपका पैड (Sanitary Pads) वेजाइना और पसीने के माध्यम से कीटाणुओं के संपर्क में आता है। जब इन जीवों को लम्बे समय तक नमी और गर्मी प्राप्त होती रहती है, तो ये पेशाब से जुड़ी परेशानियां, रैशेज और वेजाइनल इंफेक्शन (Vaginal Infection) पैदा करते हैं।

पैड बदलने का आदर्श समय हर 6 घंटे के बाद माना जाता है, जबकि टैम्पोन को हर दो घंटे में बदल देना चाहिए। आप अपनी जरूरत के हिसाब से भी चेंज करती रहें। जिन महिलाओं को अत्यधिक बहाव (फ्लो) होता उन्हें बार-बार पैड बदलना चाहिए, जबकि जिन्हें कम फ्लो होता है, उन्हें भी 6 घंटे के अंदर पैड बदल लेने चाहिए।

कम फ्लो वाले दिनों में आपका पैड या टैम्पोन पूरी तरह से साफ दिखता है, लेकिन फिर भी नियमित समय पर उसे चेंज करती रहें। अगर आप टैम्पोन को प्रयोग कर रही हैं, तो आपको थोड़ी सावधानी बरतने की भी जरूरत होगी, क्योंकि लंबे समय तक टैम्पोन यूं हीं पड़ा रहा, तो टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम या टीएसएस की स्थिति बन जाएगी। टीएसएस एक ऐसा सिंड्रोम है, जहां बैक्टीरिया शरीर के अंदर प्रवेश कर गंभीर इंफेक्शन पैदा कर सकते हैं।

एक बार में इस्तेमाल करें एक चीज 

कुछ महिलाएं जिन्हें पीरियडस के दौरान बहुत अधिक फ्लो होता है, वो एकसाथ दो पैड या एक टैम्पोन (Tampon) और एक पैड का इस्तेमाल करती हैं। ऐसा करने से उन्हें लगता है कि ये एक सुरक्षित तरीका है, लेकिन ये तरीका बिल्कुल सही नहीं है। इस तरह के तरीके से शायद आपके पैड का पूरी तरह इस्तेमाल नहीं हो पाता है। ऐसा करने से आपको रैशेज और इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ सकता है।

अगर पा पैड के साथ टेम्पोन इस्तेमाल कर रही हैं, तो इससे टीएसएस का खतरा हो सकता है। अगर आप पैड के साथ किसी कपड़े का इस्तेमाल कर रही हैं, तो उस कपड़े का साफ होना बहुत ज़रूरी है क्योंकि कपड़ा साफ नहीं होने पर वह आपके प्राइवेट एरिया को नुकसान पहुंचा सकता है। जबकि एक साथ दो पैड इस्तेमाल करना असुविधाजनक हो सकता है, जिससे प्राइवेट पार्ट्स में रैशज हो सकते हैं और आपका मूड भी चिड़चिड़ा हो सकता है।

लंबे और अच्छी क्वालिटी के नैपकिन का करें इस्तेमाल

एक पैड का दाम काफी ज्यादा होता है, इसलिए कुछ लड़कियां पैड खरीदते समय क्वॉलिटी के साथ समझौता कर लेती हैं। ऐसा करना उनके लिए खतरनाक हो सकता है। खराब ब्रांड के नैपकिन के इस्तेमाल से रैशेज और इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है, इसल‍िए पैड खरीदने से उसकी क्‍वाल‍िटी पर जरूर ध्यान दें। इसके साथ ही नैपकिन चुनते ज्यादा लंबाई वाली नैपकिन खरीदें। यह ना सिर्फ ब्लीडिंग को ज्यादा सोखेगा, बल्कि स्टेन का खतरा भी इससे कम खतरा होता है।

सैनेटरी उत्पादों को सही ढंग से फेंके

सेनेटरी पैड इस्तेमाल के बाद उसे सही ढंग से फेकें, क्योंकि इस्तेमाल हुए पैड से इंफेक्शन और दुर्गंध फैलती है। इस्तेमाल किए पैड को अच्छी तरह कागज में लपेटें। पैड या टैम्पोन को कभी भी टॉयटेल में फ्लश न करें, क्योंकि इस तरह नालियां ब्लॉक हो सकती हैं। साथ ही साथ पैड फेंकने के बाद अपने हाथों को अच्छी तरह साफ करें। पैड फेंकने के दौरान आपके हाथ कीटाणुओं के संपर्क में आ जाते हैं।

पीरिड्स में इन चीजों को रखें अपने पास

पीरियड्स के दौरान जब भी आपको बाहर जाना हो, तो अपने साथ कुछ जरूरत की चीजें जरूर रखें। बाहर जाते समय अपने बैग में एक्ट्रा पैड रखना कभी न भूलें। साथ ही एक नरम तौलिया, थोड़े टिश्यू पेपर, हैंड सैनिटाइजर, खाने के लिए कोई हेल्दी स्नैक, पानी की बोतल और एक ऐंटिसेप्टिक क्रीम (अगर इस्तेमाल करती हों तो) भी रखें, जो आपको थोड़ी कम तकलीफ कर देंगी।

Yoga for Fertility : गर्भ धारण करने में हो रही है परेशानी, तो नियमित रूप से करें ये 5 फर्टिलिटी योगासन

स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खाएं ये 4 चीज़ें, मेल इंफर्टिलिटी से मिलेगी राहत

पुरुषों में भी दिखने लगते हैं गर्भावस्था के कुछ खास लक्षण, जानें क्या है ये बीमारी

Cough and Cold in Pregnancy: प्रेग्नेंसी में सर्दी जुकाम से हैं परेशान, अपनाएं ये घरेलू उपाय

Coronavirus Pregnancy: क्या गर्भवती महिला से गर्भ में पल रहे बच्चो को हो सकता है कोरोना वायरस खतरा?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source