Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
पीरियड्स ( periods) के दौरान लड़कियों को पेट में भारीपन और पेट फूलने (diet during periods)जैसी तकलीफें होती हैं। इसीलिए, पीरियड्स के समय महिलाओं को अपनी डायट (diet during periods) में भी ध्यान देना चाहिए। पीरियड्स के समय ऐसी चीज़ें खाने (period diet tips) से बचना चाहिए जो पेट की तकलीफें बढ़ाती हैं। क्योंकि, पेट की ये तकलीफें महिलाओं का स्ट्रेस बढ़ा सकती हैं।
यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप पीरियड्स के समय आपके भोजन में नमक की मात्रा को कम रखें। दरअसल, नमक से सूजन जैसी समस्याएं बढ़ती हैं। यह पेट फूलने या ब्लोटिंग की समस्या को बढ़ा सकता है। जैसा कि, पीरियड्स के समय लड़कियों को अक्सर पेट फूलने की परेशानी होती है। इसीलिए, जितना हो सके, खाने में नमक की मात्रा सीमित रखें।
यह भी पढ़ें- क्या आप भी लेते हैं कोल्ड्रिंक या गर्म पानी के साथ टैबलेट्स? जानें क्या है दवा खाने का सही तरीका।
पीरियड क्रैम्प्स या सिरदर्द होने पर महिलाएं गर्म कॉफी या चाय का कप बहुत आरामदायक महसूस हो सकता है। लेकिन, कॉफी पीने से आपको पीरियड्स के समय बहुत नुकसान हो सकता है। कॉफी पीने से डिहाइड्रेशन हो सकता है। इसके अलावा, कॉफी पाचन तंत्र को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। जिससे, पाचन और बाउल संबंधित परेशानियां हो सकती हैं।
अक्सर, पीरियड्स के दौरान सही तरीके से खाना खाने या पानी पीने का मन नहीं करता। ऐसे में, महिलाएं बहुत कम मात्रा में पानी पीती हैं। लेकिन, यह समझना ज़रूरी है कि पानी की कमी शरीर के लिए नुकसान दायक साबित हो सकती है। पीरियड्स के दौरान कम पानी पीने से ब्लोटिंग और वॉटर रिटेंशन जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
इसीलिए, ढेर सारा पानी पीएं। इससे, शरीर को डिटॉक्स करने में मदद होगी। साथ ही, पेट की जलन, पीरियड् क्रैम्प्स की समस्याएं भी कम होती हैं। बाउल मूवमेंट को सही रखने में भी पानी की सही मात्रा मदद करती है। इसके अलावा, यह स्किन प्रॉब्लम्स से भी बचाता है।
यह भी पढ़ें- डायबिटीज़ में ना करें ये 3 ग़लतियां, हो सकता ब्लड शुगर लेवल बुरी तरह प्रभावित।