
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Period Cramps: पीरियड्स में शुरू के 2 दिनों में क्यों होता है ज्यादा दर्द? जानिए मेडिकल कारण और बचाव के तरीकेDuring your menstrual period, your uterus contracts to help shed its lining. These contractions are triggered by prostaglandins, hormone-like substances released during menstruation due to the destruction of the endometrial cells. Women who have high levels of prostaglandins may have more intense contractions of their uterus and more severe menstrual cramps. While some foods and drinks may help ease the pain, others can make it worse. Here are 5 foods that you should avoid during your period to reduce the cramp.
जब भी किस महिला के पीरियड्स (Period Cramps) आने वाले होते हैं तो उसे शुरू के 2 दिनों की बहुत टेंशन होने लगती है। क्योंकि आमतौर पर सभी महिलाओं को पीरियड्स के शुरू के 2 दिनों में पेट में दर्द, थकान, उल्टी होना, सिर में दर्द और जांघों के आसपास दर्द और तनाव होता है, इन्हें मेडिकल भाषा में मेंस्ट्रुअल क्रैम्प (Menstrual cramps) कहते हैं। रिसर्च बताती है कि 10 में से 9 महिलाओं इस तरह का अनुभव करती हैं। यह स्थिति न सिर्फ महिलाओं के लिए दर्दनाक होती है बल्कि इससे उनकी दिनचर्या भी बुरी तरह से प्रभावित हो जाती है। लेकिन आप जानते हैं कि आख़िर ऐसा क्यों होता है? पीरियड्स तो पूरे 5 दिन होते हैं लेकिन शुरू के 2 दिनों में ही ऐसा क्यों होता है? अगर आपको इसका जवाब नहीं पता और आप जानना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। आइए जानते हैं क्यों होता है ऐसा-
स्त्री रोग विशेषज्ञों (gynecological experts) जब किसी महिला को महावारी के असहनीय दर्द होता है तो उस स्थिति को डिसमेनोरीया या कष्टार्तव कहते हैं। लेकिन 90 प्रतिशत से भी अधिक महिलाओं को गर्भाशय की ऐंठन के कारण पेट के में दर्द, ऐंठन और असुविधा का अनुभव होता है। मदरहुड हॉस्पिटल (Motherhood Hospital) में कन्सलटेंट ऑबस्टेट्रीशियन एंड गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर संदीप चड्ढा (Dr. Sandeep Chadha) कहते हैं कि माहवारी के दौरान गर्भाशय की मांसपेशियों के संकुचन की प्रक्रिया को शुरू करने के लिए गर्भाशय प्रोस्टाग्लैंडीन नामक हॉर्मोन (Hormone Prostaglandin) रिलीज करता है। डॉक्टर संदीप आगे कहते हैं कि महिलाओं का शरीर इस दौरान गर्भाशय से थक्कों को बाहर निकालता है। यदि इस दौरान असहनीय दर्द होता है तो फाइब्रॉएड (Fibroids) और एंडोमेट्रियोसिस (Endometriosis) जैसे प्रमुख मुद्दों को दोष दिया जा सकता है।