
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : July 16, 2022 3:46 PM IST
बढ़ती उम्र में शरीर में कई तरह से बदलाव होते हैं। इस उम्र में कई ऐसी बीमारियां भी होने लगती हैं, जिनसे हाथ और पैर सुन्न पड़ जाते हैं। साथ ही कभी-कभी दिमाग भी काम करना छोड़ देता है। जब दिमाग काम करना बंद कर देगा तो जाहिर सी बात है कि, वो शरीर के बाकि हिस्सों में अपना कंट्रोल भी नहीं बना पाएगा। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ है तो समझिये ये पार्किंसन रोग (Parkinson's Disease) के ही लक्षण हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो, हमारे देश के संयुक्त राज्य में लगभग 1 लाख लोगों में से 13 लोग हर साल इस रोग से पीड़ित होते हैं। इससे बचने और इसके निदान के लिए आपको अपने खान पान का ख्याल रखना होगा। आपको अपने आहार में ज्यादा से ज्यादा विटामिन बी12 (Vitamin B12) को शामिल करना होगा।
डायटीशियन हमेशा से ही विटामिन बी12 को आहार में शामिल करने की सलाह देते हैं। साथ ही शरीर को अंदर से मजबूत बनाने रखने के लिए भी विटामिन बी12 काफी महत्वपूर्ण है। देखा जाए विटामिन बी रेड मीट के साथ चिकन, मछली, अंडे, डेयरी उत्पादकों के साथ खमीर में पाया जाता है। अगर आपको इस बात को सुनश्चित करना है कि, आप सही मात्रा में विटामिन बी12 ले रहे हैं या नहीं, तो आप विशेषज्ञ की सलाह से सप्लीमेंट्स ले सकते हैं।
वयस्कों के लिए विटामिन बी 12 बेहद जरूरी होता है। विटामिन बी 12 से रेल ब्लड सेल्स का निर्माण होता है। साथ ही विटामिन बी डीएनए के उत्पादन में भी अहम भूमिका निभाता है। जिससे पार्किंसन रोग होने की संभावना कम होती है।
पार्किंसन रोग के शुरूआती दौर पर कम विटामिन बी 12 वाले लोग इससे ज्यादा ग्रसित होते हैं। इसके आलवा कम विटामिन बी 12 की वजह से मरीजों में तेजी से अंगों में सुन्नपन और दिमाग को कम काम करते देखा जाता है। इससे इस बात का अंदाजा लगाया जाता है, पार्किंसन के लक्षणों ने शरीर को घेर लिया है।
बढ़ती उम्र में पार्किंसन रोग से बचने के लिए अपने आहार में ज्यादा से विटामिन बी 12 को शमिल करें। इससे शरीर में सुन्नपन, दिल की बीमारी और स्ट्रोक का खतरा कम होता है। इसलिए विटामिन बी 12 एक तरह का पूरक भी है, जो शरीर को इस बीमारी से दूर रखने में मदद करता है। आप अपने आहार में विटामिन बी 12 को सप्लीमेंट के रूप में शामिल करना चाहते हैं, तो एक बार अच्छे जानकार से जरुर सलाह लें।