
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Medically Verified By: Dr. Raman Kumar
AC side effects
इस समय तेज धूप और भीषण गर्मी से बचने के लिए एयर कंडीशनर (AC) का सहारा लिया जाता है। गर्मी के मौसम में एसी ही, राहत दिलाने का काम करता है। गर्मियों में घर, ऑफिस हो या कार, लोग घंटों AC में समय बिताते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं एसी में बैठने से भले ही गर्मी से राहत मिलती है। लेकिन, यह कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे को बढ़ाता है। खासकर, अगर घर में वेंटिलेशन न हो तो इससे सेहत पर ज्यादा बुरा असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि दिनभर AC में रहने वाले लोगों में किन बीमारियों या स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है और उनसे बचाव कैसे किया जा सकता है। आइए, चेयरमैन अकेडमी ऑफ फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया डॉ. रमन कुमार से जानते हैं इसके बारे में-
लंबे समय तक एसी में रहने से नाक, गला और श्वसन नलिकाओं में नमी कम हो सकती है। इससे गले में खराश, खांसी, नाक बंद होना और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अस्थमा या एलर्जी से पीड़ित लोगों में यह जोखिम बढ़ सकता है। अगर AC के फिल्टर गंदे हों, तो उनमें मौजूद धूल, फफूंदी और अन्य एलर्जन हवा में फैलकर परेशानी बढ़ा सकते हैं।
एसी में रहने से एलर्जी और साइनस की समस्या भी हो सकती है। एसी की ठंडी हवा साइनस को प्रभावित कर सकती है। इससे कई लोगों को बार-बार छींक आ सकती है और नाक बहने की समस्या हो सकती है। एसी में रहने से आंखों में जलन और सिरदर्द भी हो सकता है। कई बार एसी में फफूंदी और बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जो एलर्जी को ट्रिगर कर सकते हैं।
लंबे समय तक एसी में रहने से हवा से नमी कम हो जाती है। इससे स्किन ड्राई होने लगती है और त्वचा पर खुजली, त्वचा पर खिंचाव और होंठ फटने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आंखों में जलन और रेडनेस भी हो सकती है। ज्यादा देर तक एसी में बैठे रहने से ड्राई आई सिंड्रोम की शिकायत भी ज्यादा रहती है।
दिनभर एसी में रहने से कई लोग सिरदर्द और थकान की शिकायत भी कर सकते हैं। कुछ लोग चक्कर आने की शिकायत कर सकते हैं। अगर वेंटिलेशन नहीं है और आप एसी में रहते हैं, तो इससे आपको सिरदर्द की समस्या ज्यादा बढ़ सकती है।
AC स्वयं बीमारी नहीं फैलाता, लेकिन खराब तरीके से साफ किए गए AC सिस्टम में बैक्टीरिया, फंगस और अन्य सूक्ष्मजीव पनप सकते हैं। कुछ मामलों में ये श्वसन संक्रमण और फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकते हैं। अमेरिकी पर्यावरण संरक्षण एजेंसी (EPA) के अनुसार, खराब रखरखाव वाले एयर-कंडीशनिंग सिस्टम कुछ गंभीर संक्रमणों से भी जुड़े पाए गए हैं।
Disclaimer: एसी भले ही गर्मी से बचाता है। लेकिन, ज्यादा देर तक एसी में बैठे रहने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इससे स्किन ड्राई हो सकती है और डिहाइड्रेशन हो सकती है। इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है। अगर एसी में रहने की वजह से कोई लक्षण महसूस होता है, तो एक्सपर्ट की राय जरूर लें।