Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
नमक का अत्यधिक सेवन खासकर समुद्री नमक हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक होता है और ये बात आपको भी किसी डॉक्टर या एक्सपर्ट ने जरूर बताई होगी। लेकिन नमक किस तरह से हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाता है यह बात शायद ही आपको पता हो। दरअसल, आज हम इस लेख में नमक के सेवन और स्ट्रोक के संबंधों के बारे में बात करेंगे। स्ट्रोक के मुद्दे पर हम इसलिए बात कर रहे हैं क्योंकि लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 29 अक्टूबर को विश्व स्ट्रोक दिवस (World Stroke Day 2021) के रूप में मनाया जाता है, और स्ट्रोक जैसी घातक बीमारी के बारे में जागरूक करने के लिए इससे अच्छा मौका नहीं हो सकता। तो पहले आइए जानते हैं कि नमक का स्ट्रोक से क्या संबंध (Link Between Salt And Stroke) है?
ब्रिटिश मेडिकल जर्नल की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध के मुताबिक, नमक का अत्यधिक सेवन स्ट्रोक और हृदय रोगों के खतरे से बहुत ही करीबी संबंध है। नमक के सेवन और हाई ब्लड प्रेशर के बीच की कड़ी पहले से ही स्थापित है और यह सुझाव दिया गया है कि आहार में नमक के सेवन को कम कर हृदय रोगों के स्तर को भी कम किया जा सकता है।
हालांकि, अमेरिका में हुए एक अन्य शोध में नमक युक्त आहार के अत्यधिक सेवन से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। 2,600 से अधिक लोगों पर किए गए एक अध्ययन में, जिन लोगों को 1 दिन में 4 ग्राम से अधिक सोडियम (नमक) मिला उनमें स्ट्रोक होने की संभावना उन लोगों की तुलना में लगभग ढाई गुना ज्यादा थी, जो 1 दिन में 1.5 ग्राम से कम सोडियम (नमक) लेते थे। आमतौर पर एक चम्मच नमक में 2.3 ग्राम सोडियम होता है। निष्कर्ष में नमक युक्त आहार को उच्च रक्तचाप से जोड़ा गया है जो एक स्ट्रोक का प्रमुख जोखिम कारक है।
शारदा हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा के डॉक्टर विकास भारद्वाज (डायरेक्टर न्यूरोसर्जरी) कहते हैं कि, एक स्वस्थ युवा को 1 दिन में 5 ग्राम तक नमक का सेवन करना चाहिए, यदि किसी की उम्र 60 वर्ष से अधिक है तो वह 2.5 ग्राम नमक 1 दिन में ले सकता है। और यदि कोई स्ट्रोक से पीड़ित व्यक्ति है तो उसके लिए 1 ग्राम नमक की मात्रा पर्याप्त है।
डॉक्टर विकास भारद्वाज के मुताबिक, नमक खाने का सही तरीका यह है कि हमें अपने खानपान में ऊपर से नमक नहीं लेना चाहिए। इसके अलावा हम जो फल खाते हैं उसमें सोडियम पर्याप्त मात्रा में होती है, इसलिए फलों पर भी नमक छिड़कना सही नहीं है। स्ट्रोक वाले मरीजों के लिए सेंधा नमक का सेवन सबसे अच्छा विकल्प है।
Inputs: Science Daily, WebMD.