शरीर में जब हो ये परेशानियां तो भूलकर भी न खाएं अमरूद! फायदे की जगह शरीर को होगा डबल नुकसान

अगर आपके शरीर में ये बीमारियां हैं, तो आपको बिल्कुल भी अमरूद का सेवन नहीं करना चाहिए। जानिए कौन सी बीमारियां हैं ये ।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : August 6, 2021 4:06 PM IST

अमरूद खाने में बेहद ही स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है, जो कई रोगों के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। कम कैलोरी और फाइबर की प्रचुर मात्रा के साथ अमरूद हेल्दी डाइट का एक अभिन्न हिस्सा है। अमरूद को आप कच्चा या फिर इसकी चटनी बनाकर या फिर मीठी जैम लगाकर भी खा सकते हैं। सिर्फ अमरूद ही नहीं बल्कि इसके पत्ते भी हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। कुछ अध्ययनों से पता चला है कि अमरूद के पत्तों के अर्क को डाइट में शामिल कर आप हृदय स्वास्थ्य, पाचन और इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं। हालांकि ये फायदे सभी के लिए नहीं हैं। अगर आपके शरीर में ये बीमारियां हैं, तो आपको बिल्कुल भी इस फल का सेवन नहीं करना चाहिए।

अमरूद में मौजूद पोषक तत्व

अमरूद एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन सी और पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। एक अमरूद में 112 कैलोरी और 23 ग्राम से अधिक कार्बोहाइड्रेट होता है साथ ही इसमें करीब 9 ग्राम फाइबर होता है। अमरूद में स्टार्च नहीं होता और गौर करें फैट की मात्रा पर तो 1 कप कटे हुए अमरूद में 1.6 ग्राम फैट होता है। इसमें लगभग 4 ग्राम प्रोटीन होता है। कुछ अध्ययनों से ये पता चला है कि अमरूद डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है। अमरूद में फोलेट और बीटा कैरोटीन भी होता है, हाला्ंकि कुछ लोगों को अमरूद का सेवन करते समय सावधान रहना चाहिए।

पेट फूलने पर न खाएं अमरूद

विटामिन सी और फ्रुक्टोज से भरपूर अमरूद का ज्यादा सेवन आपके पेट को फूला सकता है। हमारे शरीर को ज्यादा विटामिन सी अवशोषित करने में दिक्कत होती है, इसलिए आपका पेट फूल सकता है। इतना ही नहीं इसमें मौजूद फ्रुक्टोज की मात्रा आपको फ्रुक्टोज मैलअब्जोर्प्शन नाम की स्वास्थ्य स्थिति का शिकार बना सकती है। इसमें मौजूद नेचुरल शुगर को हमारा शरीर अवशोषित नहीं कर पाता है और ये शुगर हमारे पेट में बैठ जाती है, जिससे ब्लोटिंग हो जाती है।

इरिटेटेड बाउल सिंड्रोम हो तो भूलकर भी न करें अमरूद का सेवन

फाइबर से भरपूर अमरूद कब्ज को कम करने और पाचन को दुरुस्त रखने में मदद कर सकता है। लेकिन अमरूद का अधिक सेवन आपके पाचन तंत्र को बिगाड़ भी सकता है। अगर आप इरिटेटेड बाउल सिंड्रोमसे पीड़ित हैं तो सीमित मात्रा में ही अमरूद का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद होगा।

डायबिटीज होने

अमरूद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिस कारण डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए अमरूद उनके पसंदीदा फलों में से एक होता है। हालांकि, आप अपनी डाइट में इस फल को शामिल करते वक्त ये सुनिश्चित करें कि अपना ब्लड शुगर जांचते रहें। 100 ग्राम कटे हुए अमरूद में 9 ग्राम नैचुरल शुगर होती है, इसलिए ज्यादा अमरूद खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।

कब खाएं और कितना खाएं

दिन में एक अमरूद आपके लिए बेस्ट है। इससे अधिक खाने पर विचार करना आपके लिए फायदेमंद नहीं होगा। आप एनर्जी के लिए भोजन के बीच, या फिर एक्सरसाइज से पहले या बाद में अमरूद खा सकते हैं। रात में अमरूद खाने से बचें क्योंकि इससे सर्दी और खांसी हो सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source