Mosquito-Borne Diseases: इस ब्लड ग्रुप वालों को काटते हैं अधिक मच्छर, डेंगू-मलेरिया का होता है ज्यादा खतरा
कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें काफी उपाय अपनाने पर भी मच्छर काटते हैं। इसके पीछे उनकी साफ-सफाई नहीं बल्कि ब्लड ग्रुप है। आइए जानते हैं किस ब्लड ग्रुप वालों को ज्यादा मच्छर काटते हैं-
Mosquitoes Bite and Blood Group : मच्छरों के काटने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए हमें अपने आस-पास साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखना जरूरी है। पानी वाली जगहों में मच्छरों का खतरा सबसे ज्यादा होता है। मच्छर के काटने से डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी खतरनाक बीमारी हो सकती है। इससे बचाव के लिए लोग घरों में कीटनाशक, दवाइयां और क्रीम जैसे उत्पादन का सहारा लेते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें काफी उपाय अपनाने पर भी मच्छर काटते हैं। इसके पीछे उनकी साफ-सफाई नहीं बल्कि ब्लड ग्रुप है। आइए जानते हैं किस ब्लड ग्रुप वालों को ज्यादा मच्छर काटते (Mosquitoes Bite and Blood Group) हैं-
मादा मच्छर काटने का रहता है अधिक डर
एक रिपोर्ट के अनुसार, नर मच्छर की तुलना में मादा मच्छरों के काटने का डर अधिक रहता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, मादा मच्छरों में सूंघने की क्षमता अधिक रहती है। ऐसे में जैसे ही हमारे शरीर से कार्बन डाईऑक्साइड गैस निकलती है, वैसे ही मादा मच्छर हमारी ओर अधिक आकर्षित हो जाते हैं और वे हमें काटती है। इसके साथ ही प्रजनन के दौरान मादा मच्छरों को कुछ पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, जो उन्हें इंसानों के ब्लड (Mosquitoes Bite and Blood Group) से प्राप्त होती है।
इंसानी गंध से होते हैं आकर्षित
एक्सपर्ट्स के अनुसार, मच्छर इंसानों के शरीर के गंध से अधिक आकर्षित होते हैं। दरअसल, शरीर का तापमान जब काफी तेजी से बढ़ता है, तो शरीर में बैक्टीरिया का उत्पादन भी काफी तेजी से होने लगता है। ऐसे में इंसानों के शरीर से तेज गंध आने लगती है, जिससे मच्छर जल्दी ही हमारी ओर आकर्षित होकर हमें काट लेते हैं। शरीर से जब पसीना आता है, जो इससे लैक्टिक, यूरिक एसिड और अमोनिया जैसे तत्व बाहर निकलते हैं। वहीं, दूसरी ओर इसी वजह से ही हमारे शरीर में तेज गंध आती है।
इस ब्लड ग्रुप वालों को अधिक काटते हैं मच्छार
जापान में इस तरह के कई रिसर्च हुए हैं। इस रिसर्च के मुताबिक, ओ (O) ब्लड ग्रुप वालों को मच्छर सबसे अधिक काटते हैं। वहीं, अगर हम ए (A) ग्रुप ब्लड की बात करें, तो ओ की तुलना में इन्हें कम मच्छर काटते हैं। इसके साथ ही 'बी' और 'एबी' को भी ओ की तुलना में कम मच्छर काटते हैं। ऐसे में ओ ब्लड ग्रुप वालों को मच्छर काटने का खतरा सबसे अधिक रहता है।
इन बातों का रखें ख्याल
- अपने आसपास पानी को जमा ना होने दें।
- अपने शरीर को पूरी तरह से कवर करके रखें।
- साफ-सफाई का ध्यान रखें।
- नहाने के बाद शरीर पर क्रीम लगाएं।
- हेल्दी डाइट लें।