
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 18, 2022 4:50 PM IST
Covid-19 booster dose side-effects: कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम और लोगों को इससे सुरक्षित रखने के लिए भारत जहां 100% पूर्ण वैक्सीनेशन की तरफ जहां तेजी से बढ़ रही है वहीं, कई लोगों एहतियाती खुराक (precautionary dose) यानि बूस्टर डोज भी लगायी जा रही है। वहीं, इस बीच एक स्टडी में बूस्टर डोज (booster dose) के बारे में कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं। इस स्टडी के अनुसार,बूस्टर डोज लगवाने पर लोगों में अधिक साइड-इफेक्ट्स (side-effects of booster dose) दिखायी दे सकते हैं।
अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन (American Medical Association) की साइंस पत्रिका जामा नेटवर्क ओपेन (JAMA Network Open) में छपी इस स्टडी के अनुसार बूस्टर डोज के साइड-इफेक्ट्स इतने गम्भीर हो सकते हैं कि ये आपके शरीर को कमजर कर देंगे। हालांकि, इसका एक सकारात्मक परिणाम यह भी है कि, जब शरीर में साइड-इफेक्ट्स दिखायी देते हैं तो इसका अर्थ यह है कि वैक्सीन (vaccine) अपना काम अच्छी तरीके से कर रही है। (Covid-19 booster dose side-effects in Hindi)
एक्सपर्ट्स के मुताबिक हर वैक्सीन में रोगजनक या पैथोजन्स (pathogens) मौजूद होते हैं। जब वैक्सीन लगायी जाती है तो ये शरीर का डिफेंस सिस्टम उसे प्रतिक्रिया देता है और एंटीबॉडीज (Antibodies) का निर्माण होने लगता है और शरीर में कई प्रकार के बदलाव दिखायी देने लगते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बूस्टर डोजसे प्रतिक्रिया में जो साइड-इफेक्ट्स (Post-booster dose symptoms) दिखायी देते हैं वे कोविड संक्रमण में दिखने वाले लक्षणों की तरह ही हैं। इसका अर्थ है कि शरीर का इम्यून सिस्टम बीमारी के खिलाफ खुद को सक्षम बना रहा है। लेकिन, अगर किसी व्यक्ति को बूस्टर डोज लगाने के बाद कोई साइड-इफेक्ट्स ना दिखायी दें तो इसका मतलब यह नहीं है कि आपके शरीर में इम्यूनिटी तैयार नहीं हो रही।