Peepal Tree Health Benefits: पीपल के पेड़ से होते हैं कई सेहत लाभ , इन 3 बीमारियों को ठीक करने में मदद करते हैं पीपल के पत्ते और फल

पीपल के पेड़ के कुछ औषधिय प्रभाव भी होते हैं। जिसके चलते इसे आयुर्वेदिक औषधि के तौर पर होता है। इसे चोट लगने से लेकर ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए अच्छा माना जाता है। इसके अलावा, पीपल के पत्ते, फल और इसकी छाल का सेवन कई हेल्थ प्रॉब्लम्स को ठीक करने में सहायता करता है। 

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 14, 2020 7:23 PM IST

Peepal Tree health benefits: पीपल का पेड़ ऑक्सीजन चैम्बर कहा जाता है। क्योंकि, इस पेड़ के पत्ते बहुत अधिक ऑक्सीजन का निर्माण करता है। पीपल के पेड़ के कुछ औषधिय प्रभाव (Peepal Tree health benefits in hindi) भी होते हैं। जिसके चलते इसे आयुर्वेदिक औषधि के तौर पर होता है। इसे चोट लगने से लेकर ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए अच्छा (Peepal Tree health benefits) माना जाता है। इसके अलावा, पीपल के पत्ते, फल और इसकी छाल का सेवन कई हेल्थ प्रॉब्लम्स को ठीक करने में सहायता करता है।

Banyan Tree Health Benefits: वेट लॉस हो या दांतों की सड़न, बरगद के पेड़ की मदद से हल हो सकती हैं ये समस्याएं, जानें बरगद के हेल्दी फायदे

पीपल के पत्ते और फल हैं इन 3 बीमारियों का आयुर्वेदिक उपचार (Peepal Tree health benefits):

डायबिटीज़:

आयुर्वेद में पीपल के पत्तों को ब्लड शुगर कम करने वाला और डायबिटीज़ मैनेजमेंट में मददगार बताया गया है। पीपल के पत्तों में ग्लाइसेमिक एक्टिविटी को कम करने वाले तत्व होते हैं।  पीपल के पत्तों का रस पीने से ब्लड शुगर लेवल कम होता है। जिससे, इंसुलिन का स्तर बेहतर होता है।

Stress Natural Remedies: तनाव या स्ट्रेस से राहत दिलाती है तुलसी, रोज़ चबा-चबाकर खाएं तुलसी के पत्ते

अस्थमा:

पीपल के फल लैक्सेटिव्स के तौर पर काम आते हैं। जबकि, इसका दूध टॉनिक के तौर पर शक्ति प्रदान करता है। अस्थमा के मरीज़ों के लिए पीपल के फलों का पाउडर का सेवन करना अच्छा माना जाता है।  इसके लिए पीपल के पत्तों या फल का पाउडर दूध के साथ उबालें। इसे, दिन में 2 बार पीएं। अस्थमा के मरीज़ों को होने वाली सांस लेने से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलती है।

Ginger Benefits: इंफ्लुएंज़ा, माइग्रेन और सर्दी-खांसी से बचने के लिए सर्दियों में ज़रूर खाएं अदरक

कॉन्स्टिपेशन:

कब्ज़ यानि कॉन्स्टिपेशन (constipation) की समस्या अकेली नहीं आती। इसके साथ शरीर में कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। पाइल्स या बवासीर की समस्या भी कॉन्स्टिपेशन की ही देन होती है। इसीलिए, डायजेस्टिव सिस्टम को ठीक तरीके से साफ करना अहम होता है।  पीपल के पत्तों का पाउडर गुड़ के साथ मिलाकर खाएं। इसमें, चक्रफूल या फूलचकरी का पाउडर भी मिलाएं। इसे गुनगुने दूध में मिलाएं और सोने से पहले पीएं। इससे, कब्ज़ की समस्या होने से बचा जा सकता है।

Ways to beat Air Pollution: पीपल, नीम और तुलसी के पौधे बनाते हैं हवा को शुद्ध, इनके आसपास बिताएं थोड़ा समय

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source