... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:12 AM IST
Read this in English.
ठंड में बच्चों को एक्जिमा (Eczema) खाज-खुजली हो जाना आम बात है। इसका शिकार युवा और व्यस्क भी हो सकते हैं। दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल के त्वचा विशेषज्ञ डॉक्टर रोहित बत्रा के अनुसार, ठंड में बच्चों को खुजली होने के ज्यादा चांस होते हैं। वो कहते हैं कि अगर बच्चे को खुजली हो जाती है, तो इसे रोकने के लिए खानपान और रहन-सहन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना बेहद ज़रूरी है। डॉक्टर के अनुसार, अगर लक्षण ज्यादा बढ़ जायें तो बिना देर किये , बच्चे को किसी त्वचा विशेषज्ञ को ज़रूर दिखाएं। हम अपने एक्सपर्ट की सलाह से आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं, जो बच्चों को खुजली से बचाने में मददगार साबित हो सकते हैं। पढ़ें- गेंदे के फूल से करें सिर की खुजली दूर
1) बच्चे को खूब पानी पिलाएं
बच्चे को खुजली से बचाने के लिए उसकी स्किन को हाइड्रेटेड रखना बेहद ज़रूरी है। इसके लिए उसे रोजाना कम से कम आठ गिलास पानी पिलाएं। इस बीमारी से निपटने का ये सबसे आसान तरीका है। ज्यादा पानी पीने से ना केवल स्किन हाइड्रेट रहेगी बल्कि इससे स्किन के टॉक्सिन यानि विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद मिलेगी।
2) सही कपड़े पहनाएं
जब बात बच्चों के कपड़ों के चयन की है तो आपको इसका विशेष ध्यान रखना बेहद ज़रूरी है। ठंड से निपटने के लिए कॉटन के कपड़े सबसे बेहतर ऑप्शन हैं। कॉटन के कपड़े शरीर पर अच्छे ही नहीं लगते बल्कि वो शरीर को एलर्जी और घर्षण से भी बचाते हैं। इस दौरान अपने बच्चे को केवल ऊनी कपड़े ना पहनाएं। ऊनी कपड़ों के नीचे बच्चे को कॉटन के गर्म कपड़े ज़रूर पहनाएं।
3) तेल मालिश करें
अधिकांश लोग ये मानते हैं कि खुजली से निपटने के लिए तेल की मालिश बहुत ज़रूरी है क्योंकि इससे त्वचा में नमी आती है और सूखापन नहीं रहता। अगर आपके बच्चे की भी स्किन ज्यादा ड्राइ रहती है तो आप उसे तेल मालिश दें। तेल मालिश के अलावा आप खुजली को रोकने के लिए मलहम या क्रीम का भी चयन कर सकते हैं। पढ़ें- त्वचा पर खुजली हो तो अपनाएं ये 6 घरेलू उपाय
4) हेल्दी खाना खिलाएं
अधिकाशं लोग ये मानते हैं कि खुजली को कम करने के लिए फूड की कोई भूमिका नहीं होती है। दरअसल ये धारणा गलत है। ठंड में स्किन को मॉश्चराइज़ और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए हेल्दी और बैलेंस डायट की बेहद ज़रूरत होती है। अपने बच्चे के डायट में फ्रूट और हरी सब्जियों की मात्रा बढ़ाएं।
5) कोई भी दवा न खिलाएं
खुजली से निपटने के लिए स्टेरॉयड को सबसे कॉमन दवा माना जाता है। लेकिन कुछ मामलों में इसका परिणाम प्रभावी नहीं होता है। ऐसे मामलों में त्वचा विशेषज्ञ की सलाह बेहद जरूरी है। आप डॉक्टर की सलाह लेकर ही बच्चे को दवा दें।
मूल स्रोत -5 tips to deal with eczema in kids this winter
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।