... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:13 AM IST
Read this in English.
पेट में दर्द होने पर बेहद तकलीफ होती है। हालांकि बड़े लोग कुछ हद तक दर्द सहन कर लेते हैं लेकिन सोचो जब छोटे बच्चे के पेट में दर्द होता है तो क्या स्थिति होती है। ऐसे में बच्चे को संभालना बेहद मुश्किल हो जाता है। लेकिन इस समस्या से निपटने का एक घरेलू उपाय है। और वो है अजवाइन का गर्म पानी। आम तौर पर अजवाइन का प्रयोग गैस्ट्रोइन्टेस्टनल सिस्टम से (gastrointestinal system) संबंधित समस्याओं के इलाज के लिए प्रयोग किया जाता है। अजवाइन के बीजों में एंटीस्पैसमोडिक (antispasmodic) और कार्मिनटिव (carminative) गुण होते हैं जो पेट फूलना, अम्लता, बवासीर और पाचन विकार जैसी समस्याओं से आराम दिलाने में सहायक होते हैं। पढ़ें- इन कारणों से रोता है आपका नन्हा शिशु
बच्चे के पेट दर्द के लक्षण
अगर आपका बच्चा लगातार रो रहा है तो उसे पेट दर्द की समस्या हो सकती है। पेट दर्द में बच्चा बार-बार अपने पैर उठाकर रोता है। वो स्थिर नहीं रहता और करवट लेता रहता है। अगर इस तरह के कुछ लक्षण आपको दिखाई देते हैं तो आप उसे अजवाइन का पानी ज़रूर पिलाएं। इससे आपके बच्चे का ना केवल पेट दर्द ठीक होगा बल्कि पेट फूलना और अपच की समस्या भी दूर होगी। पढ़ें- हींग से दूर करें अपने शिशु का पेट दर्द
बच्चे के लिए अजवाइन का इस्तेमाल ऐसे करें
मूल स्रोत -Is colic making your baby cranky? This ajwain remedy is what you need
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।