Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
Read this in English
अनुवादक – Mousumi Dutta
जब आपके बच्चे को फीवर या बुख़ार होता है तब आप मानसिक और मनोवैज्ञानिक रूप से चिंतित हो जाते हैं। लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि शरीर इस तरह से इंफेक्शन से खुद ही लड़ने में सक्षम होता है। इसलिए बच्चे को फीवर होने पर डरे नहीं। अक्सर फीवर बिना इलाज के ही ठीक हो जाता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप उनके देखरेख न करें। डॉ. शांतनु सेन, कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल का कहना है कि जब आपके बच्चे को फीवर हुआ हो तब इन बातों पर ध्यान दें-
• एन्टीबायोटिक देने की जल्दी न करें। आम तौर पर बच्चे को फीवर होने पर 101, 102, 103 डिग्री फीवर हो ही जाता है। इस वक्त सिंपल पैरासिटामोल सिरप ही दें। एक बात जान लें कि डॉक्टर जब वायरल इंफेक्शन का संदेह करते हैं तभी एन्टीबायोटिक देते हैं।
• साफ-सफाई का अच्छी तरह से ध्यान रखें। खाने के पहले और बाद में सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें या साबुन से हाथ धो लें।
• बच्चे के इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए ताजे फल, घर में बने ताजे फल का रस और घर का बना खाना दें।
• अगर आपके बच्चे को उल्टी या दस्त हो रहा है तो जबरदस्ती खाना न खिलायें और पानी या फ्लूइड दें। इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक, घर में नमक और चीनी से बना इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक, सादा पानी, फलों का रस दे सकते हैं ताकि शरीर हाइड्रेट रहे।
• बच्चे के डायट में प्रोबायोटिक को शामिल करें। इससे खाना अच्छी तरह से हजम होता है और इम्युनिटी पावर बेहतर हो पाती है।
• टेम्परेचर को उतारने के लिए स्पॉन्ज बाथ, कॉम्प्रेशर, गुनगुने गर्म पानी से स्नान आदि करवा सकते हैं, इससे बच्चे को आराम मिल सकता है।
• बच्चे के मूत्र के तरफ ध्यान रखें। अगर चार-पांच घंटे के बाद भी उससे पेशाब नहीं किया है तो उसको डिहाइड्रेशन हो सकता है। तुरन्त बच्चे को आईवी (IV) में ले जाये।
• उल्टी करने के बाद खाना या पानी पिलाने की कोशिश न करें। फल या खाना उल्टी करने के आधे घंटे के बाद दें।
• अगर आपके बच्चे का फीवर तीन दिनों तक उतर नहीं रहा है, दिन में पांच-छह बार उल्टी या दस्त कर रहा है तो बिना देर किये डॉक्टर के पास ले जायें।
• अपने बच्चे को सही तरह से संभालने के लिए आपको खुद को शांत रखने की और धैर्य से काम करने की ज़रूरत है।
चित्र स्रोत - Shutterstock