... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:40 AM IST
Read this in English
अनुवादक: Anoop singh
बच्चो में मोटापा हो जाना आजकल अधिकतर घरों की समस्या है और ज्यादातर माता पिता इस समस्या से निपटने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। खराब खानपान, जंक फ़ूड का अधिक सेवन और ख़राब जीवनशैली के कारण ही आजकल के अधिकतर बच्चे इस बीमारी की चपेट में आ जाते हैं। बच्चों को इस बीमारी से बचाने के लिए चाइल्डहुड ओबेसिटी एक्सपर्ट डॉ. तेजेंदर कौर शरना यहाँ कुछ ख़ास टिप्स बता रही हैं।
बार बार टोके नहीं : भले ही आपका बच्चा मोटापे का शिकार हो गया हो लेकिन इसका मतलब यह बिलकुल नहीं है कि आप दिन भर जब भी उससे मिलें उसे इस बारे में टोकती रहें। बार बार टोकने की वजह से बच्चे का आत्म विश्वास काफी कम हो जाता है। आप बच्चों के खानपान और डाइट प्लान का ख्याल रखें लेकिन उन्हें टोके नहीं।
रोल मॉडल बनें: अगर आपका बच्चा हेल्दी चीजें नहीं खाता है तो उसे डांटने से पहले खुद ऐसी चीजें खाना शुरू करें। ऐसा करने से वो आपको देखकर मोटीवेट होगा और आगे से हेल्दी चीजें खाने लगेगा।
दूसरों से तुलना न करें: अधिकतर माता पिता की यह आदत होती है कि वे अपने बच्चों की तुलना पडोसी या स्कूल के दोस्तों से करने लगते हैं जबकि ऐसा करना बिलकुल गलत है। आप को यह बात समझनी चाहिये कि हर एक बच्चे का मेटाबोलिज्म और उसके शरीर की संरचना अलग होती है इसलिए किसी से उसकी तुलना न करें। इसकी बजाय बच्चे द्वारा किये जा रहे प्रयासों की तारीफ करें।
उसका ख्याल रखें: खानपान के अलावा बच्चे के रहन सहन का भी पूरा ध्यान रखें। आज के समय में अधिकतर बच्चे अपना ज्यादा समय मोबाइल और कंप्यूटर पर गेम खेलते हुए बिताते हैं, उन्हें ऐसा करने से रोकें। कोशिश करें कि वे रोजाना कम से कम एक घंटे बाहर जाकर खेलें। इसके अलावा बच्चे को स्विमिंग करना सिखाएं।
डाइट का ध्यान रखें: बच्चे के लिए डायटीशियन द्वारा बताये हुए डाइट चार्ट के अनुसार ही चीजें खिलायें। इस बात का ध्यान रखें कि डाइट प्लान में कैलोरी की मात्रा को लेकर कोई रोक टोक न हो। डॉ सरना बताते हैं कि बढ़ते हुए बच्चों को बहुत अधिक मात्रा में कैलोरी की ज़रूरत होती है। इसलिए बच्चों की डाइट में हेल्दी चीजों की मात्रा बढ़ा दें और जंक फ़ूड की मात्रा बिलकुल कम कर दें।
बाहर पार्टी न दें : कई पेरेंट्स बच्चों की छोटी छोटी उपलब्धियों पर उन्हें रिवॉर्ड देना चाहते हैं और इसके कारण वे बच्चों को बाहर रेस्टोरेंट में ले जाकर खाना खिलाते हैं। ऐसा बिल्कुल न करें क्योंकि जितना आपके बच्चे ने पिछले एक हफ्ते में अपना मोटापा कम किया है उतना आप एक दिन बाहर का खाना खिलाकर उसका नुकसान कर देते हैं।
चित्र स्रोत: Shutterstock