... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:43 AM IST
जैसे-जैसे मौसम में ठंडक बढ़ती जा रही है, आप अपने बच्चे की देखभाल और सुरक्षा के इंतज़ामों में लग गयी हैं। उसके लिए गर्म कपड़े खरीदने के साथ-साथ उसके खान-पान का भी ध्यान रखने की तैयारी कर लीजिए। बच्चे के खाने में विटामिन सी वाली चीज़ें शामिल करें, ताकि उसकी रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़े। अगर उसे हल्की सर्दी, खांसी या ज़ुकाम है तो आपको उसे दवाइयां नहीं खिलानी चाहिए। बहती हुई नाक के लिए एंटी-बायोटिक्स देने से उसकी सेहत पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं। मैं सर्दियों में अपनी बच्ची को वेपोरब नहीं लगाती बल्कि मैं घर पर ही एक मलहम या रब तैयार करती हूं जो केवल 3 चीज़ों से बनता है। इसका मतलब है कि इसमें कोई केमिकल या नुकसानदायक चीज़ें नहीं होती। यह इस्तेमाल में भी वेपोरब जैसा ही आसान है। बस बच्चे के तलवों पर इसे लगाएं और फिर मोजे पहनकर वह सोने जा सकता है। यह घरेलू नुस्खा पूरी तरह नैचुरल और केमिकल फ्री है और छोटे बच्चों के साथ-साथ बड़ों के लिए भी उपयोगी है।
सामग्री
घी- आधा कप
लहसुन- 8 से 10 कलियां
टी ट्री इसेंशियल ऑयल या युकलिप्टुस(नीलगिरी) इसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें
यह रहा इस नैचुरल रब को तैयार करने का तरीका
चूंकि इस मिश्रण का मुख्य पदार्थ घी है इसलिए यह जमकर मलहम या आपके साधारण रब जैसा ही बन जाएगा और आपको इसे लगाने में आसानी होगी। यही नहीं इस रब को लगाने पर इसमें मौजूद घी से आपकी त्वचा बहुत ही नर्म-मुलायम भी हो जाएगी। लहसुन में एलिसिन (allicin) नामक तत्व होता है जो खांसी और सर्दी से आराम दिलाता है। यह एंटी-बैक्टेरियल भी होता है। युकलिप्टुस और टी ट्री इसेंशियल ऑयल बंद नाक को खोलने का काम करते हैं। आसानी से बननेवाला यह बाम सर्दी-खांसी का एक बेहतरीन घरेलू नुस्खा है।
Read this in English.
अनुवादक -Sadhna Tiwari
चित्र स्रोत- Shutterstock