
... Read More
Written By: Anshumala | Published : March 31, 2020 3:26 PM IST
Covid-19 Pandemic : कोविड-19 मरीजों के लिए शुरू हुआ टेली-कंसल्टेशन सेवा, घर बैठे करवाएं इलाज, जानें कहां-कैसे।
Covid-19 Pandemic : कोरोनावायरस के महामारी को रोकने के लिए देश के सभी हॉस्पिटल्स अपने-अपने स्तर पर मरीजों को अच्छी सेवाएं उपलब्ध कराने की कोशिश में जुटे हुए हैं। पारस हेल्थकेयर ने भी भारत में फैले अपने सभी अस्पतालों में टेली-कन्सलटेशन सेवाओं को लागू कर दिया है ताकि अधिकाधिक संख्या इस कोरोना महामारी कोविड-19 (Covid-19 pandemic) का इलाज देश में लागू लाॅकडाउन (Lockdown in india) की स्थिति में भी घर बैठे आसानी से करवा सकें।
पारस ग्रुप ऑफ हाॅस्पिटल्स गुरुग्राम, पटना, दरभंगा, पंचकुला और रांची में कार्यरत शाखाओं में टेली-कन्सलटेशन की सेवाएं मरीजों को सक्रियरूप से कोविड-19 के संदिग्ध मामलों (Covid-19 suspected) सहित कई प्रकार की बीमारियों के लिए चिकित्सकीय राय लेने वाले रोगियों को टेली-परामर्श प्रदान कर रहे हैं, जिन्हें क्वारेंटाइन (Quarantine) के तहत निगरानी की आवश्यकता होती है।
निजामुद्दीन स्थिति तबलीगी जमात से 1033 को निकाला, 700 को किया क्वारंटाइन, 24 कोरोना पॉजिटिव
पारस हेल्थकेयर भी कोविड 19 के केसेज में संभावित वृद्धि के लिए अपनी तैयारी को बढ़ाने के लिए काम कर रहा है, डॉक्टरों, वेंटिलेटर के साथ-साथ आइसोलेशन वार्ड के निर्माण के लिए पर्याप्त सुरक्षा और सुरक्षा उपकरण खरीदने जैसे उपायों की एक श्रृंखला शुरू कर रहा है।
इस बारे में पारस हेल्थकेयर के सीओओ डाॅ. शंकर नारंग ने जानकारी देते हुए बताया, ''कोविड -19 के प्रकोप को देखते हुए, हमने देश के अपने सभी 8 अस्पतालों में टेली-परामर्श सेवाएं खोली हैं। इससे अस्पतालों में भीड़ कम होगी और यह सुनिश्चित करेगा कि विभिन्न रोगियों को जो विभिन्न स्वास्थ्य स्थितियों के लिए चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता है, वो पूरी हो सके। उन्हें इस महत्वपूर्ण समय में अस्पतालों का दौरा करने की आवश्यकता ना हो।''
मेडिकल मदद पाने वाले मरीजों में फ्लू-जैसे लक्षणों के साथ कई लोग शामिल होते हैं जो कोविड-19 के लक्षणों के साथ ओवरलैप करते हैं। ऐसे रोगियों के लक्षणों की सावधानी पूर्वक जांच की जाती है और उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपने तापमान पर नजर रखें और यदि कोई इलाज बिगड़ने के लक्षण नजर आ रहे हैं, तो डॉक्टरों से संपर्क करें।