बचपन में पैरासिटामोल अधिक खाने से बढ़ता है अस्थमा का खतरा, जानें पैरासिटामोल खाने के नुकसान

यदि बच्चों को उनके जीवन के शुरुआती दो वर्षों में बुखार आने पर पैरासिटामोल दवा दी जाती है, तो 18 साल की उम्र तक आते-आते उन्हें दमा (अस्थमा) होने का खतरा बढ़ जाता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : September 18, 2018 11:45 PM IST

अक्सर सिरदर्द, बदन दर्द या बुखार महसूस होने पर आप पैरासिटामोल की गोली खा लेते हैं, लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह से इसे लेना आपको खतरे में डाल सकता है। हाल ही में हुए शोध के मुताबिक, मामूली से दर्द या बुखार में इस गोली को लेने से कई खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं। इतना ही नहीं जो लोग सालों से इस गोली का सेवन कर रहें है, उन्हें किडनी से लेकर लीवर तक की समस्याएं हो सकती हैं।

यह तो हुई बड़ों को पैरासिटामोल खाने के नुकसान की बात, लेकिन हाल ही में हुए एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने यह कहा है कि यदि बच्चों को उनके जीवन के शुरुआती दो वर्षों में बुखार आने पर पैरासिटामोल दवा दी जाती है, तो 18 साल की उम्र तक आते-आते उन्हें दमा (अस्थमा) होने का खतरा बढ़ जाता है। शोधार्थियों ने कहा है कि पैरासिटामोल खाने से दमा होने का खतरा उन लोगों में ज्यादा है, जिनमें जीएसटीपी1 जीन होती है।

इसे भी पढ़ें- खांसी होती है बहुत तो हो सकता है ब्रोंकाइटिस, जानें लक्षण, कारण और उपचार

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पैरासिटामोल और दमा के बीच भले ही गहरा संबंध है, लेकिन ऐसा भी नहीं है कि बुखार की दवा लेने से लोगों को दमा हो जाए। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस परिणाम की पुष्टि करने के लिए अभी और शोध करने की जरूरत है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए शोधार्थियों ने 18 वर्ष तक की आयु के 620 बच्चों का अध्ययन किया। इसमें शामिल किए गए सभी बच्चों के कम से कम एक परिजन को दमा, एग्जिमा (त्वचा रोग) या अन्य एलर्जी संबंधी बीमारी जरूर थी।

paracetamol increase asthama risk in kids1 प्रेगनेंसी में पैरासिटामोल का सेवन बच्चे के पूर्ण विकास में रुकवाट पैदा कर सकती है। © Shutterstock

जानें पैरासिटामोल के अधिक सेवन से कौन सी बीमारियां हो सकती हैं

प्रेग्नेंसी में सही नहीं है इसे खाना

जो प्रेग्नेंट महिला इसका सेवन करती है, उसके साथ-साथ बच्चे दोनों को नुकसान हो सकता है। यह बच्चे के पूर्ण विकास में रुकवाट पैदा कर सकती है, इसलिए गर्भवती महिलाओं को इसके सेवन से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- फरवरी से अप्रैल के बीच जन्मे बच्चों को अस्थमा होने का रहता है खतरा

किडनी को खतरा

लंबे समय तक इसका सेवन करने से आपको किडनी फेल का खतरा हो सकता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, लोग ऑस्टियोआर्थराइटिस और पीठ दर्द के लिए इस दवाई का इस्तेमाल करते हैं, जो सीधा किडनी पर असर करती है।

पेट की समस्याएं बढ़ाए

पैरासिटामोल के अधिक सेवन से पेट में गैस, इंफेक्शन और अपच की समस्याए हो सकती है। कई बार इसे खाते ही पेट में भारीपन महसूस होने लगता है। इसके अलावा इस गोली को लेने से त्वचा पर चकत्ते, खुजली, जलन और एलर्जी जैसी समस्याएं हो जाती हैं।

इसे भी पढ़ें- कटिहार (बिहार) में डायरिया से पीड़ित 3 बच्चों की मौत, ये घरेलू उपाय करेंगे डायरिया का इलाज

लीवर के लिए खतरनाक

जो लोग पीलिया या लीवर का संबंधी बीमारियों से पीड़ित हैं, उन्हें इन गोलियों का सेवन भूलकर भी खुद से नहीं करना चाहिए। इन रोगों में पैरासिटामोल खाने से लीवर डैमेज या लीवर फेल होने की आशंका बढ़ जाती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source