
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : April 28, 2020 11:55 PM IST
गर्मियों में डायबिटीज के रोगी खूब खाएं पपीता, वजन कम करने के साथ ये रहे पपीता खाने के 7 फायदे।
Benefits of Papaya: पपीता एक ऐसा फल है, जो लगभग सालों भर मिलता है। पेट की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए पपीता एक बेहतरीन फल है। गर्मी के मौसम में इसका सेवन हर किसी को करना चाहिए। सेहत पर अनगिनत लाभ तो होता ही है, त्वचा और बालों को भी पपीता खाने से पोषण मिलता है। पपीता में विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, मिनरल्स अधिक मात्रा में मौजूद होते हैं, जो स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक पोषक तत्व हैं। इतना ही नहीं, पपीता में मौजूद लाइकोपीन भी शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। जानें, गर्मी के मौसम में हर दिन पपीता खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे (Benefits of papaya) होते हैं…
यदि आप वजन कम कर रहे हैं और आपके वेट लॉस डायट में पपीता (Papaya for weight loss) शामिल नहीं तो इसे जरूर शामिल कर लें। ऐसा इसलिए, क्योंकि पपीता में फाइबर अधिक होता है। फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों, फलों या सब्जियों के सेवन से पेट देर तक भरे होने का अहसास होता है। इससे आपको जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगेगी, जिससे आप कुछ भी उल्टा-सीधा खाने से बचे रहेंगे। इस तरह से वेट लॉस करने के अपने लक्ष्यों को जल्दी ही पूरा कर सकेंगे।
कोलेस्ट्रॉल हाई होना दिल की सेहत के लिए ठीक नहीं। इससे हार्ट अटैक आने की संभावना भी बढ़ जाती है। कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए एक्सरसाइज करने के साथ ही पपीते का सेवन भी करें।
इन दिनों कोरोनावायरस (coronavirus prevention) से बचने के लिए आप हर संभव प्रयास कर रहे होंगे। इम्यूनिटी को मजबूत बनाकर आप कोविड-19 संक्रमण (Covid-19 infection) से खुद को बचाए रख सकते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immune system) जब शक्तिशाली होती है, तो यह वायरस और बैक्टीरिया से लड़कर शरीर को रोगों के गिरफ्त में आने से बचाती है। पपीता में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जैसे कैरोटीन्स, फ्लेवोनॉएड्स, विटामिन सी आदि। इसके सेवन से प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है, जिससे आप बीमारियों और इंफेक्शन से बचे रहते हैं।
पेट की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए पपीता (Papaya benefits in hindi) से बेहतर कोई और फल नहीं है। पपीता में डाइजेस्टिव एंजाइम जैसे पपेन (papain) होता है, जो पाचन को दुरुस्त रखता है। साथ ही इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र के स्वास्थ्य को बेहतर रखता है।
हड्डियों को लंबी उम्र तक मजबूत बनाए रखने के लिए नियमित रूप से डायट में पपीता शामिल करें। इसमें मौजूद एंटीइंफ्लेमेटरी गुण हड्डियों की सूजन को कम करते हैं। साथ ही इसमें विटामिन सी होने के कारण यह अर्थराइटिस जैसी समस्या में राहत पाने में मदद करता है।
डायबिटीज मरीजों को हर समय अपना शुगर लेवल चेक करना पड़ता है। हाई शुगर लेवल इनके लिए खतरनाक हो सकता है। खासकर, गर्मी के मौसम में शुगर लेवल बढ़ने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। डायबिटीज मरीजों को गर्मी में अपनी डायट को ठीक से मैनेज करना चाहिए। डायबिटीज के साथ-साथ ब्लड प्रेशर की समस्या भी है, तो डायट में पपीता (Health benefits of papaya) जरूर शामिल करें।
पपीता में पोटैशियम और पानी की मात्रा कम होती है। इसे खाने से आप गुर्दे के रोग (Kidney Disease) से बचे रह सकते हैं। किडनी से संबंधित समस्याएं होने पर पपीता, नाशपाती, अमरूद खाना हेल्दी होता है। इस भीषण गर्मी में आप जितना पपीता, नाशपाती खाएंगे शरीर हाइड्रेट रहेगा।